खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत रेल नगरी खड़गपुर समेत जंगल महल के विभिन्न भागों में को विश्व वृद्ध शोषण जागरूकता दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य वृद्ध लोगों के शोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। वयस्कों के अधिकारों और कल्याण के लिए इस दिन को मनाया जाता है, जो पिछले 19 वर्षों से मनाया जा रहा है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रत्येक छह में से एक व्यक्ति किसी न किसी प्रकार के शोषण का शिकार होता है।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार झाड़ग्राम जिले के प्रत्येक ब्लॉक में विश्व वृद्ध शोषण जागरूकता दिवस मनाया गया। बेलियाबेड़ा ब्लॉक के घुइया गांव में लगभग 100 वृद्ध लोगों को विधिक जागरूकता और विभिन्न विषयों पर विधिक परामर्श दिया गया।

बेलियाबेड़ा ब्लॉक की अधिकार मित्र रीता दास दत्ता ने कहा, “वृद्ध लोग हमारे अभिभावक हैं, लेकिन विभिन्न क्षेत्रों में वे शोषित हो रहे हैं। उनके लिए विभिन्न प्रकार की विधिक सुविधाएं हैं और उन्हें झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। इस विषय में कई लोगों को पता नहीं था, इसलिए इस शिविर का आयोजन किया गया है।”
इस शिविर में बेलियाबेड़ा थाने के अधिकारी सब इंस्पेक्टर अनिर्वाण पारुई ने बाल विवाह और साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया और हमेशा लोगों के साथ रहने का संदेश दिया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



