कोलकाता। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के सफल कार्यान्वयन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए कलकत्ता विश्वविद्यालय ने अपने नए ‘कैरिकुलम एंड क्रेडिट फ्रेमवर्क’ (CCF 2022) के तहत स्नातक स्तर के अंतिम चरणों की रूपरेखा तैयार कर ली है।
इसी क्रम में, विश्वविद्यालय के वाणिज्य स्नातक अध्ययन बोर्ड (UG Board of Studies of Commerce) द्वारा कोलकाता का चर्चित महाराजा श्रीशचंद्र कॉलेज के सहयोग से 7 मार्च 2026 को एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 4-वर्षीय ऑनर्स और ऑनर्स विद रिसर्च पाठ्यक्रम के सातवें और आठवें सेमेस्टर के सिलेबस को अंतिम रूप पर संभावित चर्चा हुई।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यूजी बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. जे.के. दास ने कहा कि नए पाठ्यक्रमों को पूरी तरह से उद्योग की वर्तमान मांगों और वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।
विश्वविद्यालय के कॉलेज निरीक्षक डॉ. दीप्तेंदु चक्रवर्ती ने जोर देकर कहा कि आज के समय में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि छात्रों को नौकरी-उन्मुख बहुविषयक (Multidisciplinary) ज्ञान देना अनिवार्य है। वहीं, पूर्व अध्यक्ष प्रो. डी.आर. दंडपत ने मौजूदा सिलेबस की संरचना और आगामी बदलावों को स्पष्ट रूप से साझा किया।
कार्यशाला के दौरान दो तकनीकी सत्रों में सिलेबस के हर पहलू पर बारीकी से विचार किया गया। प्रथम सत्र में प्रो. सुभयन बसु, डॉ. सुधिन बेरा, प्रो. शर्मिष्ठा बनर्जी और प्रो. स्वप्न सरकार ने 5 नए प्रमुख (Major) विषयों के प्रारूप पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
वही द्वितीय सत्र में शेष 5 प्रमुख विषयों पर प्रो. जे.के. दास, प्रो. कोनिका चटर्जी, प्रो. आर.पी. चौधरी, डॉ. एस.पी. दत्ता, डॉ. अमित मजुमदार और डॉ. ए.के. दान ने चर्चा की और शिक्षकों के सुझावों को शामिल किया।
इस नए पाठ्यक्रम के बदलाव की प्रक्रिया में कलकत्ता विश्वविद्यालय से संबद्ध लगभग 75 कॉलेजों के 200 से अधिक प्रोफेसरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय के डीन प्रो. राजीव दासगुप्ता की विशेष उपस्थिति रही।
अंत में, महाराजा श्रीशचंद्र कॉलेज के वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. कृष्णपद दास ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. देबजानी कुंडू और प्रो. सबा नाज ने किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

