Firhad

बीएसएफ के जरिये केन्द्र सरकार को आधे बंगाल पर कब्जा करने नहीं देंगे : फिरहाद

मालदा। पश्चिम बंगाल के परिवहन और आवास मंत्री फिरहाद हकीम ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा बीएसएफ के जरिये आधे बंगाल पर कब्जा नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने सीमा से 50 किलोमीटर के दायरे में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को सत्ता सौंपने के लिए मोदी सरकार की खिंचाई की। मंत्री फिरहाद हाकिम रविवार दोपहर को उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम के चांचल डिपो का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने आज चांचल डिपो के कलीग्राम के नए बस स्टैंड से सिलीगुड़ी और कोलकाता जाने वाले उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम में दो नए सरकारी बसों का खुद चलाकर शुभारम्भ किया।

इसके अलावा मंत्री फिरहाद हाकिम ने इलाके में में एक सभा में भी शिरकत की। उनके साथ राज्य के उत्तर बंगाल विकास मंत्री सबीना यास्मीन, परिवहन सचिव राजेश सिन्हा, चांचल के तृणमूल विधायक निहार घोष और पार्टी के अन्य नेता उपस्थित थे। चांचल डिपो में दो नई सरकारी बसों का उद्घाटन करने से पहले मंत्री फिरहाद हाकिम ने चाचोल सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की. वहां मंत्री फिरहाद हाकिम ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर जाकर हमला बोलै। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों के किसान पहले से ही बीएसएफ के दमन से नाखुश हैं।

यह भी पढ़ें:  ईडी ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की रिश्तेदार को विदेश जाने से रोका

केंद्र सरकार ने नए सिरे से 50 किमी सीमा क्षेत्र में बीएसएफ की शक्ति बढ़ाने का फैसला लिया है जो स्वीकार्य नहीं है। दरअसल गृहमंत्री अमित शाह को लगता है कि वे बीएसएफ के साथ आधे बंगाल पर कब्जा कर लेंगे। लेकिन सत्ता के बल पर कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है। फिरहाद हाकिम ने कहा पिछले विधानसभा चुनाव में लोगों ने इस बात को साफ कर दिया है. मंत्री फिरहाद हकीम ने आगे कहा कि जो विकृत दिमाग वाले लोग हैं, वे बीजेपी करते हैं. आम लोग विकास की बात कर रहे हैं। हर कोई उसका परिणाम देख सकता है। पूरे बंगाल में तृणमूल की जीत से साबित हो गया है जनता विकास के पक्ष में है।

मंत्री फिरहाद हाकिम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जब भी कुछ होता है सीबीआई में मामला दर्ज कराने की कोशिश कर रही है। लेकिन राज्य पुलिस काफी अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा ‘ मैं कह रहा हूं कि एक केंद्रीय मंत्री का बेटा कार में बैठ कर किसानों को कुचल रहा है. ऐसे में सीबीआई का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा है।’ बंगाल को कुछ भी हुआ तो भाजपा की केंद्र सरकार सीबीआई में केस दर्ज कराने की धमकी देती है. दरअसल, वे अब बंगाल के विकास को देखकर शर्मिंदा हैं।

यह भी पढ़ें:  क्या महुआ मोइत्रा को निलंबित करेगी तृणमूल?
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  ब्राज़ील में भू-स्खलन और अचानक बाढ़ से 100 से अधिक की मौत
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − fourteen =