IMG 20260317 WA0030

महिला काव्य मंच की सफल काव्य गोष्ठी आयोजित

दुर्गापुर। दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच के परिसर में महिला काव्य मंच द्वारा एक सफल काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए महिला काव्य मंच दुर्गापुर इकाई की संस्थापिका तथा पश्चिमी रांची जिला इकाई की अध्यक्षा रूणा रश्मि ‘दीप्त’ मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं।

उन्होंने कवयित्रियों का उत्साहवर्धन करते हुए नवोदित कवयित्रियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी कविता भी सुनाई, जिसे सुनकर सभी उपस्थितजन आनंदित हुए।

कार्यक्रम में दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच, के समन्वयक जयप्रकाश नारायण ओझा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने हिंदी काव्य के गूढ़ विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए और साहित्यिक विमर्श को समृद्ध किया।

महिला काव्य मंच की अध्यक्षा पारुल अग्रवाल ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्प-गुच्छ भेंट कर तथा उत्तरीय प्रदान कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्षा विजयालक्ष्मी ने स्वागत भाषण दिया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन बिंदु भगत ने किया।

काव्य गोष्ठी में बीना क्षत्रीय, अनूपा निधि, स्नेह लता गुप्ता, प्रीति रागिनी, अनुपमा झा, सोनाली दास बक्शी, विजयालक्ष्मी, बिंदु भगत, अर्पणा गुप्ता तथा पारुल अग्रवाल ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साहित्यिक सौहार्द और रचनात्मक अभिव्यक्ति से परिपूर्ण यह काव्य गोष्ठी अत्यंत सफल रही।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *