कोलकाता : चलती कार में महिला से छेड़छाड़, शोर मचाने पर दिया धक्का

कोलकाता : बंगाल की राजधानी कोलकाता में महिला अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला कोलकाता के आनंदपुर इलाके में आया है। यहां एक कार चालक ने 31 साल की महिला के साथ छेड़छाड़ की और बाद में उसे चलती कार से धक्का दे दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर जब एक दंपती ने वाहन को रोकने की कोशिश की तो कार चालक ने उनको भी टक्कर मार दी।

पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि एक महिला अपने मित्र के साथ कार में गई थी जिसने कथित तौर पर चलते वाहन में उसके साथ छेड़छाड़ की और कार से धक्का दे दिया। पुलिस ने बताया कि इसे पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि चटर्जी के पांव में फ्रैक्चर हो गया इसलिए उन्हें एक नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कहा कि जिस महिला के साथ छेड़छाड़ की गई उसे घर भेज दिया गया। अधिकारी ने कहा कि महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी और वह कुछ दिन पहले मित्र बने थे।

2 thoughts on “कोलकाता : चलती कार में महिला से छेड़छाड़, शोर मचाने पर दिया धक्का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *