झाड़ग्राम में सीआरपीएफ की महिला बटालियन ने मनाया रक्षाबंधन तथा बांटा तिरंगा झंडा

खड़गपुर संवाददाता । देश की आजादी के 75 वर्ष पुरे होने के मौके पर इस बार आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लोग हर घरों में तिरंगा लगाकर आजादी के 75वां अमृत महोत्सव का जश्न मना रहे हैं। लोग घर-घर तिरंगा फहराने की तैयारी के साथ साथ लोगों को जागरूक करने के लिए तिरंगा यात्रा भी निकाल रहे हैं।

इस अवसर पर आज दिनांक 11.08.2022 को D/232 (महिला) बटालियन केरिपुबल जो की इस समय माओवाद प्रभावित जिला झारग्राम में तैनात है, ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, झारग्राम में बच्चों को तिरंगा झंडा मुहैया कराया तथा बच्चों में देश भक्ति का जूनून भरा। इस समारोह में D/232 (महिला) बटालियन के कम्पनी कमांडर आशा रानी, सहायक कमांडेंट ने लोगों को अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए प्रेरित भी किया।

काफी संख्या में शामिल बच्चे एवं स्कूल के सभी प्रशासनिक लोग, शिक्षकों एवं महिला जवानों ने भारत माता की जय, ‘‘वंदे मातरम” के नारे लगाए और उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इसका उद्देश्य लोगों के मन में राष्ट्रवाद की भावनाओं को और प्रबल करना है। इसके अतिरिक्त रक्षा बंधन के पावन अवसर पर D/232 (महिला) बटालियन के जवानों ने स्थानीय युवाओं तथा छात्रों के हाथ मे राखी बांधी। राखी बांधकर कहा कि भाई बहनों का रिश्ता हमेशा अटूट रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *