Train

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर ट्रेन में महिला से रेप, कुली हिरासत में

Mumbai Rape Case : मुंबई से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। हरिद्वार से मुंबई घूमने आई 55 वर्षीय महिला के साथ ट्रेन में रेप हुआ। बांद्रा टर्मिनस पर आरोपी को महिला खाली ट्रेन में मिली और उसने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। इस घटना को लेकर पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी को फटाफट गिरफ्तार कर लिया।

आइए जानते हैं कि कैसे पकड़ा गया आरोपी?  यह घटना शनिवार की रात को मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर घटी। एक महिला अपने बेटे के साथ घूमने के लिए हरिद्वार से मुंबई पहुंची। मां-बेटे ट्रेन से बांद्रा टर्मिनस पर उतरे।वहां महिला अपने बेटे से बिछड़ गई और दूसरी ट्रेन पर चढ़ गई।

ये ट्रेन प्लेफॉर्म के दूसरी तरफ खड़ी थी और उसमें कोई यात्री नहीं था। इस दौरान एक कुली वहां पहुंचा।

खाली ट्रेन में महिला को अकेले पाकर कुली ने उसके साथ रेप किया और फिर फरार हो गया। महिला ने बांद्रा रेलवे पुलिस (जीआरपी) से इस मामले की शिकायत की। इस पर जीआरपी ने भारतीय न्याय संहिता के तहत आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश तेज कर दी।

यह भी पढ़ें:  यूक्रेन संकट के बीच अमेरिका, फ्रांस के रक्षा मंत्री ने नाटो को मजबूत करने पर चर्चा की

इस घटना के बाद रेलवे पुलिस ने टर्मिनस पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पीड़ित महिला ने एक सीसीटीवी में आरोपी कुली की पहचान की। इसके आधार पर रेलवे पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि महिला दूसरी खाली ट्रेन पर क्यों चढ़ी थी?

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *