Widows of those killed in Murshidabad violence sought protection from the Governor

मुर्शिदाबाद हिंसा में मारे गए लोगों की विधवाओं ने गवर्नर से मांगी सुरक्षा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा में अपने पतियों को खोने वाली एक महिला और उसकी बहू ने गवर्नर से सुरक्षा की मांग की है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा में अपने पतियों को खोने वाली महिला और उसकी बहू ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस से अपनी सुरक्षा की अपील की है।

पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि उन्हें सत्तारूढ़ टीएमसी और पुलिस की ओर से धमकाया जा रहा है।

राज्यपाल सीवी आनंद बोस से 4 पेज के पत्र में पारुल दास और पिंकी दास ने आग्रह किया कि वे कलकत्ता उच्च न्यायालय तक उनकी सुगम यात्रा की व्यवस्था करें, ताकि वे वहां अपनी एक याचिका दायर कर सकें।

पत्र में कहा गया है, ‘हम, हरगोबिंदो दास और चंदन दास की दो विधवाएं, टूटे हुए दिल और कांपते हाथों से आपको पत्र लिख रही हैं, न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रही हैं। हम यह पत्र एक गुप्त स्थान से लिख रही हैं, क्योंकि हम न केवल सत्तारूढ़ पार्टी की धमकियों से डर रही हैं, बल्कि पुलिस से भी डर रही हैं, जो हमें लगातार धमका रही है।’

उन्होंने बिधाननगर पूर्व पुलिस स्टेशन की टीम पर आरोप लगाया कि इस टीम ने सुबह सॉल्ट लेक बीजी ब्लॉक से उन्हें अगवा करने की कोशिश की।

वहीं, इन दोनों औरतों के आरोपों को खारिज करते हुए पुलिस ने कहा कि वे हरगोबिंदो के छोटे बेटे समर्थ की शिकायत मिलने के बाद सॉल्ट लेक बीजी ब्लॉक गई थी।

यह भी पढ़ें:  कोलकाता की पीली टैक्सी पर मंडरा रहा विलुप्त होने खतरा

पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘कल रात हरगोबिंदो परिवार के छोटे बेटे ने शमशेरगंज पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि मृतक की पत्नियों को पिछली शाम एक व्यक्ति कार में घर से ले गया। शिकायत में आगे कहा गया है कि परिवार को संदेह है कि दोनों महिलाओं का अपहरण कर लिया गया है, क्योंकि वे 24 घंटे से अधिक समय से घर नहीं लौटी हैं।’

इसमें कहा गया है, ‘ऐसे गंभीर आरोपों के आधार पर मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई, और पता चला कि दोनों महिलाएं बिधाननगर के एक घर में रह रही थीं.’ पुलिस वहां गई और दोनों महिलाओं से पूछा कि क्या वे सुरक्षित हैं, और फिर वे वहां से चली गईं. इसमें कहा गया, ‘शिकायत की जांच करना पुलिस का कर्तव्य है और यही किया गया है।’

गौर करें तो बीते महीने मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान हरगोबिंद दास और उनके बेटे चंदन की हत्या कर दी गई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  पार्क सर्कस के नर्सिंग होम में भर्ती मरीज कोरोना संक्रमित, आईसीयू सील

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines
यह भी पढ़ें:  बंगाल के राज्यपाल ने शिक्षा मंत्री को हटाने की सिफारिश की

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *