IMG 20261103 WA0021

कार्तिक (दामोदर) मास का इतना माहत्म्य क्यों?

वाराणसी। क्योंकि इस मास में भगवान ने बहुत सारी लीलाएँ की हैं….जो इस प्रकार हैं।
1. शरद पूर्णिमा – इस दिन भगवान कृष्ण ने राधारानी ओर गोपियों के साथ रास किया था। शरद पूर्णिमा की रात्रि से ही कार्तिक मास शुरू हुआ था।

2. बहुलाष्टमी – यह दिन राधा कुण्ड श्याम कुण्ड के आविर्भाव का स्मरणोत्सव है। इसी दिन कृष्ण और राधारानी ने श्याम कुंड, राधा कुंड का निर्माण किया था।

3. रमा एकादशी।

4. धनतेरस – इस दिन धन्वतंरी भगवान अमृत और आयुर्वेद की औषधियों के साथ प्रकट हुए थे।

5. नरका चतुर्दशी – इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था।

6. दामोदर लीला – इसी मास में दिवाली के दिन मैया यशोदा ने भगवान कृष्ण को उखल से बांधा था जिससे उनका नाम दामोदर पड़ा अर्थात जिनका उदर (पेट) दाम (रस्सी) से बंध गया और इसलिए कार्तिक मास का नाम दामोदर मास पड़ा।

7. दिवाली – भगवान राम 14 वर्ष के वनवास से अयोध्या लौटे। सभी अयोध्यावासियों ने दियें जलाएं, जिसे दिवाली के रूप में आज भी हम मानते हैं।

यह भी पढ़ें:  आषाढ़ अमावस्या के दिन अपनी राश‍ि के अनुसार करें दान

8. गोवर्धन पूजा – दिवाली के पश्चात गोवर्धन पूजा की जाती है। भगवान कृष्ण ने अपनी बाएं हाथ की कनिष्ठ उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाया था। इस दिन भगवान को 56 भोग लगाए जाते हैं।

9. गोपाष्टमी – भगवान कृष्ण ने गाय चराना शुरू किया।

10. उत्थान एकादशी (देवउठनी एकादशी) – इस दिन 4 महीनो बाद भगवान उठते हैं। इसलिए इस एकादशी को देवउठनी एकादशी कहते हैं।

11. तुलसी विवाह – भगवान कृष्ण और तुलसी महारानी का विवाह होता हैं।

कार्तिक मास में भगवान कृष्ण के आगे संध्या समय दीया अर्पण करने का विशेष महत्व है। इस विषय में पद्म पुराण में कहा गया है… कि कार्तिक मास में मात्र एक दीपक अर्पित करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं। भगवान कृष्ण ऐसे व्यक्ति का भी गुणगान करते हैं जो दीपक जलाकर अन्यों को अर्पित करने के लिए देते हैं।

स्कंद पुराण के अनुसार –
‘मासानां कार्तिकः श्रेष्ठो देवानां मधुसूदनः।
तीर्थ नारायणाख्यं हि त्रितयं दुर्लभं कलौ।’
अर्थात्‌ भगवान विष्णु एवं विष्णुतीर्थ के सदृश ही कार्तिक मास को श्रेष्ठ और दुर्लभ कहा गया है।

यह भी पढ़ें:  मेदिनीपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह संपन्न

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री Avatar

“पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री वैदिक ज्योतिष के विद्वान हैं। वे दैनिक राशिफल, पंचांग, मुहूर्त, धर्म-कर्म और शुभ-अशुभ योगों पर विस्तृत जानकारी देते हैं। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र के गहन अध्ययन के साथ वे पाठकों को सरल भाषा में उपयोगी ज्योतिषीय सलाह प्रदान करते हैं।”

यह भी पढ़ें:  दुर्गा सप्तशती चमत्कार नहीं एक वरदान है
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + five =