उम्र के साथ क्यों संबंध बनाने में औरतों की कम होने लगती है रुचि?, जानें वजह

जैसे-जैसे औरत की उम्र बढऩे लगती है शारीरिक संबंध में उनकी रुचि भी कम होने लगती है। इसके कई कारण हैं जैसे कि पार्टनर की कमी, विधवा हो जाना, रजोनिवृत्ति से संबंधित लक्षण, साथी का खराब स्वास्थ्य और रिश्ते से संबंधित मुद्दे।

‘मेनोपॉज : द जर्नल ऑफ द नॉर्थ अमेरिकन मेनोपॉज सोसायटी’ में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, नियमित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने वाली औरतों की रुचि उम्र के साथ-साथ कम होने लगती है और रजोनिवृत्ति के बाद शारीरिक संबंध का आनंद उठाने वाली महिलाओं की संख्या और भी कम है।

इस अध्ययन में रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में इस बात का निरीक्षण किया गया कि किस तरह से रिश्तों में घनिष्ठता, स्वास्थ्य और मनोवैज्ञानिक कारक इन महिलाओं में यौन अंतरंगता को प्रभावित करती है।

उम्र बढऩे के साथ-साथ यौन स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां महिलाओं में आम है और साथी भी महिलाओं की यौन गतिविधि और संतुष्टि में एक प्रमुख कारक निभाते हैं।’’

रजोनिवृत्ति संबंधी समस्याएं जैसे कि शरीर के अंदरूनी हिस्से में सूखापन और संबंध बनाने के दौरान दर्द, इनकी पहचान भी यौन गतिविधि को प्रभावित करने वाले कारकों के रूप में की गई है। प्रभावपूर्ण चिकित्सकीय सुविधाओं के उपलब्ध होने के बावजूद कुछ ही महिलाएं इनसे संबंधित ट्रीटमेंट करवाती हैं।’’

शोधकर्ताओं ने अध्ययन किया कि कैसे और क्यों रजोनिवृत्ति के दौरान और इसके बाद महिलाओं में शारीरिक संबंध में रुचि घटने लगती है। अध्ययन के लिए कई जैविक कारकों पर शोध किया गया जैसे कि अचानक शरीर का तापमान बढ़ जाना, नींद में कमी, शरीर के अंदरूनी हिस्से में सूखापन और शारीरिक संबंध बनाने के दौरान पीड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *