When the muscles are strong, Trikonasana gives a lot of energy

मांसपेशियां होती हैं मजबूत तो भरपूर एनर्जी देता है त्रिकोणासन

Yoga, Trikonaasan : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर और मन दोनों के बीच संतुलन बनाना और स्वस्थ रखना एक चुनौती है। हालांकि, योग के पास इसका समाधान है। ऐसा ही एक आसन, जिसका नाम त्रिकोणासन है। यह शरीर को न केवल मजबूत बल्कि एनर्जी भी देता है।

त्रिकोणासन, जिसे त्रिभुज मुद्रा भी कहा जाता है, योग की एक ऐसी मुद्रा है, जो शरीर को त्रिकोणीय आकार में लाकर संतुलन, लचीलापन और ताकत देता है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह आसन छाती को खोलता है, शरीर को ऊर्जावान बनाता है और मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। इसके नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।

मंत्रालय, सही विधि भी बताता है। इसके लिए सीधे खड़े होकर पैरों को 3-4 फीट की दूरी पर फैलाएं। दाहिना पैर 90 डिग्री बाहर की ओर और बायां पैर 45 डिग्री अंदर की ओर रखें। इसके बाद दोनों हाथों को कंधों के समानांतर फैलाएं।

सांस लेते हुए दाहिनी ओर झुकें, दाहिना हाथ दाहिने पैर या जमीन को छुएं। बायां हाथ ऊपर की ओर सीधा रखें, नजर बाएं हाथ की उंगलियों पर हो। इस मुद्रा में 30-60 सेकंड तक रुकें, गहरी सांस लें। फिर धीरे-धीरे वापस आएं और इसी तरह से दूसरी ओर भी दोहराएं।

त्रिकोणासन के अभ्यास को खाली पेट ही करें और हल्के कपड़े पहनें। शुरुआत में दीवार का सहारा ले सकते हैं।

ये आसन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और पीठ दर्द में राहत देता है। यह पिंडली, जांघ, कमर और कूल्हों की मांसपेशियों को मजबूत करता है। यह फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है और श्वसन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है। त्रिकोणासन शारीरिक संतुलन के साथ ही मानसिक शांति देता है और तनाव को दूर करने में सहायक है।

यह भी पढ़ें:  एचसीजी ईकेओ कैंसर सेंटर कोलकाता ने थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चों के लिए कदम उठाया

त्रिकोणासन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाता है, बल्कि मानसिक शांति और ऊर्जा का संचार भी करता है। आयुष मंत्रालय इसे नियमित योग अभ्यास का हिस्सा बनाने की सलाह देता है। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स कुछ सावधानियां भी बरतने की सलाह देते हैं।

एक्सपर्ट के अनुसार, स्लिप्ड डिस्क, साइटिका, हाई ब्लड प्रेशर या हालिया पेट की सर्जरी वाले लोगों को यह आसन नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाएं और गर्दन में दर्द वाले लोग इसे डॉक्टर की सलाह से करें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  कोलकाता में बढ़ रहे डेंगू के मामले, नगर निगम सतर्क
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  गर्मियों में हेल्दी और जवां स्किन के लिए घर पर बनाएं बोटोक्स मास्क
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *