Navratri 2

इस नवरात्रि पर क्या करें और क्या नहीं तो होगा बहुत ही शुभ!

वाराणसी। इस बार 03 अक्टूबर 2024, दिन गुरुवार से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हो गया है तथा यह महापर्व 12 अक्टूबर 2024, दिन शनिवार तक चलेगा तथा इसी दिन विजया दशमी का पावन पर्व भी मनाया जाएगा। आइए इस लेख में जानते हैं शारदीय नवरात्रि में क्या कार्य करने से होगा जीवन में शुभ ही शुभ तथा किन कार्यों को इन दिनों नहीं करना चाहिए…

शारदीय नवरात्रि में करें यह कार्य :
1) हर व्रतधारी को हमेशा दया, क्षमा तथा उदारता का भाव रखने का संकल्प लेना चाहिए।
2) नवरात्रि में नौ दिनों तक अखंड ज्यो‍त जलाकर रखना चाहिए।
3) नवरात्रि के दिनों में दुर्गा मंदिर में माता रानी को चुनरी, लाल रंग की चूड़ियां और नारियल अर्पित करना चाहिए।
4) दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रातःकाल के समय में देवी का आह्वान-पूजन, विसर्जन, पाठ आदि करना अधिक शुभ होते हैं, अतः इन्हें इसी दौरान पूर्ण करना चाहिए।
5) माता रानी को अनार, केला, नारियल, नींबू, मौसमी फल और कटहल आदि तथा अन्न का भोग लगाना चाहिए।

6) छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर, उनकी पूजा करके उन्हें दक्षिणा देनी चाहिए।
7) नवरात्रि में दुर्गा सप्‍तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ करना उचित रहता है।
8 व्रतधारी को सिर्फ फलाहार ही करना चाहिए।
9) शारदीय नवरात्रि के दिनों व्रत रखने वाले को जमीन पर सोना चाहिए।
10) शारीरिक और मानसिक संयम रखना भी बहुत जरूरी होता है। अत: इन दिनों पूजा-पाठ को ना छोड़े।

यह भी पढ़ें:  वैशाख अमावस्या पर श्रद्धा और सामर्थ्य अनुसार के जरूरतमंदों को दान अवश्य करें

शारदीय नवरात्रि में बिलकुल भी न करें यह काम :
1) शारदीय नवरात्रि में किसी भी प्रकार से गंदे या बिना धुले वस्त्र धारण ना करें।
2) नवरात्रि में किसी कन्या, माता या किसी भी अन्य महिला का दिल नहीं दुखाना चाहिए।
3) व्रतधारी को इन दिनों क्रोध, मोह, लोभ, लालच आदि दुष्प्रवृत्तियों से दूर रहना चाहिए।
4) यदि नवरात्रि कलश घटस्थापना करने के बाद परिवार में सूतक हो जाएं, तो कोई दोष नहीं होता, लेकिन यदि पहले हो जाएं, तो पूजन के कार्य न करें।
5) नवरात्रि में प्याज-लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।

6) नवरात्रि में शराब और मांस का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
7) नवरात्रि में बाल और नाखून काटने की सख्त मनाई है, अत: ये काम नहीं करना चाहिए।
8) नवरात्रि के दौरान चमड़े से बनी वस्तुओं जैसे बेल्ट, चप्पल, पर्स आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए।
9) नवरात्रि के दिनों में ब्रह्मचर्य का पालन करना आवश्‍यक है, इस समयावधि में स्त्री प्रसंग तो बिलकुल भी नहीं करना चाहिए।
10) नवरात्रि के दिनों में यदि गरबे करने जा रहे हैं तो शालीनता बनाए रखें, फूहड़ बातों को न अपनाएं।

यह भी पढ़ें:  आइए जाने शीघ्र विवाह के लिए इस सावन में क्या करें उपाय!

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  पति-पत्नी को भूलकर भी नहीं करना चाहिए एक थाली में भोजन!
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *