IMG 20261031

अवध निवासी विनय सिंह बैस का प्रश्न क्या है – रामायणा मूवी की सीता मां की अदाकारा को लेकर?

“सब उपमा कवि रहे जुठारी,
केहि पटतरौं बिदेहकुमारी।”

विनय सिंह बैस, रायबरेली। जिन सीता मां की सुंदरता का वर्णन करने के लिए महाकवि तुलसीदास को उपमा ढूंढे नहीं मिल रही है।
जिन सीता मां के सौंदर्य का वर्णन महर्षि वाल्मीकि कुछ इस तरह करते हैं :
कनकवर्णांगी, नीलकेशी, बिम्बोष्ठी, सुमध्या, पद्मपलाशाक्षी।
(स्वर्ण जैसी कांति, नील कमल जैसे काले लंबे केश, बिम्ब फल जैसे अरुण अधर, कमल दल जैसे नेत्र।)

जिन सीता मां को देखकर अहंकारी राक्षस रावण भी सहसा कह उठा – “सातों लोकों में ऐसी नारी नहीं देखी, जिसके केशों में भौंरे मंडराते हों और नेत्र हिरण को भी लजाते हों।” (कंब रामायण)

जिनकी सुंदरता का वर्णन पद्म पुराण में कुछ यूं किया गया है –
“वह लक्ष्मी, जो करोड़ों सूर्यों के समान तेजस्विनी, रक्त कमल जैसे हाथों वाली, जो जनक के हल से खेत जोतते समय प्रकट हुई – वह इस समस्त विश्व के उद्धार के लिए आई है।”

यह भी पढ़ें:  मेगा स्टार चिरंजीवी ने जारी किया अपने पुत्र मेगा पावर स्टार राम चरण की तस्वीर......!

जिन सीता मां के मुख की तुलना चंद्रमा से करने पर स्वयं श्रीराम रुष्ट होकर कहते हैं- “हे चंद्रमा, तुझमें तो घटने-बढ़ने का दोष है, तुझे राहु ग्रसता है, तू चकवा-चकवी को विरह देता है, कमल को मुरझाता है। तुझमें बहुत दोष हैं। जो तेरी तुलना मेरी सीता के मुख से करे, वह महा अपराध करता है।”

जिन सीता मां की वन में खोज करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम राम फूलों से पूछते हैं – “तुमने मेरी प्रिया को देखा? उसकी मुस्कान बिल्कुल तुम्हारी तरह है।”
नाग से कहते हैं – “मेरी सीता के लंबे काले केश तुम्हारे शरीर जैसे सुंदर और श्यामल हैं।”
हिरण से कहते हैं – “हे सुंदर हिरण, तुम्हारी जैसी ही चंचल और सुंदर आँखें हैं मेरी सीता की। क्या तुमने उसे देखा?”

सीता मां केवल सुंदर नहीं, सौंदर्य की जननी हैं। वे भूमिजा हैं – धरती जैसी सहनशील, क्षमाशील और करुणामयी। उनका सौंदर्य बाहरी नहीं, उनके शील, त्याग, धैर्य और पतिव्रत से उपजा तेज है।

यह भी पढ़ें:  इस महीने बंगाल दौरे पर आएंगे अमित शाह!

अब अवध निवासी विनय सिंह बैस का प्रश्न यह कि क्या ‘Ravana was not so bad’ कहने वाली ‘Ramayana’ मूवी की अदाकारा साई पल्लवी में आपको सीता मां के बाह्य या आंतरिक सौंदर्य का खराबांश भी नजर आता है??

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Vinay Singh Vais Avatar

विनय सिंह बैस, लेखक/अनुवाद अधिकारी

यह भी पढ़ें:  नहीं रहे संगीतकार वाजिद खान, गमगीन हुआ बॉलीवुड
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − seven =