Hanuman ji

हनुमान जी की पूजा करने का क्या है सबसे सही समय? भूलकर भी ना करें ये गलतियां!

वाराणसी। हिंदू धर्म में ऐसे कई देवी-देवता हैं जिनकी नियमित रूप से पूजा-अर्चना की जाए तो जिंदगी में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। हफ्ते का हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित माना जाता है।

शनिवार का दिन शनिदेव और हनुमान जी की पूजा के लिए विशेष होता है। वहीं मंगलवार के दिन भी हनुमान जी की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा मिलती है।

हनुमान जी को बजरंगबली और पवनपुत्र जैसे कई अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो लोग सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करते हैं, उनकी जिंदगी से बड़ी से बड़ी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

हालांकि कई लोगों के मन में ये सवाल भी रहता है कि हनुमान जी की पूजा करने का शुभ समय कौन सा होता है। सुबह पूजा करना अधिक फलदायी होता है या शाम के समय उनकी आराधना करना ज्यादा सही है? नीचे विस्तार से जानें-

यह भी पढ़ें:  इस महीने पंचक आज से होंगे शुरू

📍हनुमान जी की पूजा के लिए शुभ समय :
📌 हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार हनुमान की पूजा के लिए दिन के दो समय सबसे शुभ होते हैं। पहला समय ब्रह्म मुहूर्त और दूसरा सूर्योदय के समय का है। मान्यता है कि सुबह के समय हनुमान जी की पूजा करना ज्यादा फलदायी होता है।

📌 खासकर विद्यार्थियों के लिए इस समय पूजा करना सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि इससे उनका मन शांत और एकाग्र होता है। इसके अलावा शास्त्रों में सूर्योदय के आसपास हनुमान जी की आराधना करना भी शुभ बताया गया है।

📌 धार्मिक मान्यता के अनुसार सुबह-सुबह हनुमान जी को याद करने से पूरा दिन सकारात्मक बना रहता है और हर काम के लिए अच्छी उर्जा मिलती है। ऐसे में हनुमान जी की पूजा के लिए सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच का समय सबसे सही माना जाता है।

📍रखें इन बातों का ध्यान :
📌 सूर्योदय के ठीक बाद भी उनकी पूजा करना शुभ होता है। इसके अलावा शाम के वक्त भी हनुमान जी की पूजा की जाती है। हालांकि सुबह वाली पूजा का महत्व ज्यादा बताया गया है। बस इस चीज का ध्यान रखना चाहिए कि दोपहर के समय उनकी पूजा नहीं होती है।

यह भी पढ़ें:  जाने मंगल दोष कितना अच्छा, कितना बुरा?

📍ना करें ये गलतियां :
📌 हनुमान जी की पूजा के वक्त साफ-सुथरे कपड़े ही पहनने चाहिए। उनका प्रिय रंग लाल है। ऐसे में उनकी पूजा के दौरान लाल रंग के कपड़े ही पहनना चाहिए। पूजा के समय काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

📌 मान्यता के अनुसार मंगलवार के दिन भगवान हनुमान के उपासक को नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा मांस-मदिरा का सेवन करके हनुमान जी के मंदिर में कभी नहीं जाना चाहिए। साथ ही मंगलवार के दिन सूतक काल में हनुमान जी की पूजा करने से मना किया जाता है।

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

Manoj
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − thirteen =