West Bengal: Women leaders of TMC and BJP caught doing 'liquor party', video viral

पश्चिम बंगाल: ‘शराब पार्टी’ करते पकड़े गए TMC और BJP की महिला नेता, वीडियो वायरल

West Bengal News:  पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बीती रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां ग्रामीणों ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो बड़े नेताओं को एक सुनसान जगह पर कार में शराब पीते हुए पकड़ा। यह घटना तब सामने आई जब स्थानीय लोगों ने एक कार को अपलचंद जंगल के पास लंबे समय तक खड़ी देखा।

  • क्या है पूरा मामला?

घटना जलपाईगुड़ी के अपलचंद जंगल के पास हुई.।जब ग्रामीणों को शक हुआ, तो वे कार के पास पहुंंचे और अंदर बैठे लोगों से बाहर निकलने को कहा। अंदर का नज़ारा देखकर वे चौंक गए।

कार में भाजपा महिला मोर्चा की जलपाईगुड़ी ज़िला अध्यक्ष दीपा बनिक अधिकारी और टीएमसी नेता पंचानन रॉय मौजूद थे। उनके साथ एक ड्राइवर भी था।

ग्रामीणों ने दोनों नेताओं को शराब पीते हुए देखा. इसके बाद उन्होंने तुरंत इस पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में दीपा बनिक अधिकारी कार की पिछली सीट पर बैठी दिखाई दे रही हैं और उनके पास शराब से भरा एक गिलास रखा है। जैसे ही लोग सवाल करते हैं, वह गिलास को आगे की सीट पर सरका देती हैं।

  • विरोध और राजनीतिक प्रतिक्रिया
गुस्साए ग्रामीणों ने कार को घेर लिया और विरोध प्रदर्शन किया. बाद में, दीपा बनिक अधिकारी वहां से चली गईं, जबकि पंचानन रॉय और उनके ड्राइवर को ग्रामीणों ने कुछ देर तक रोक कर रखा। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यह भी पढ़ें:  हावड़ा : सारथी फाउंडेशन ने कक्षा 1 से 4 तक के 27 छात्र-छात्राओं को सहायक पाठ्य सामग्री प्रदान किया

इस घटना के बाद, वामपंथी समूहों ने दोनों दलों के नेताओं की आलोचना की है। उन्होंने इसे “राजनीतिक नेतृत्व के लिए शर्मनाक” बताया है।

  • नेताओं ने क्या कहा?

इस विवाद पर बीजेपी नेता दीपा बनिक अधिकारी ने कहा है कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है और यह एक राजनीतिक साजिश है। वहीं, TMC और BJP दोनों ही दलों ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ग्राम प्रधान और दोनों पार्टियों के जिला स्तरीय नेता भी इस मुद्दे पर चुप हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  हेल्पिंग हैंड वेलफेयर सोसायटी का रक्तदान शिविर संपन्न
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  Siliguri News: किरण चंद्र श्मशान घाट का किया जा रहा सौंदर्यीकरण
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =