कोलकाता हिन्दी न्यूज | 03 अक्टूबर 2026: दुर्गापूजा से पहले पश्चिम बंगाल और कोलकाता पुलिस के निचले रैंक के पुलिसकर्मियों के लिए राज्य सरकार ने राशन भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है।
अब सब-इंस्पेक्टर/सार्जेंट और उनसे नीचे के रैंक के पात्र पुलिसकर्मियों को हर महीने ₹1,500 के बजाय ₹2,000 राशन भत्ता मिलेगा। यह नई व्यवस्था 1 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई है।
राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस के वे कर्मचारी, जो अब तक मासिक ₹1,500 राशन भत्ता प्राप्त कर रहे थे, उन्हें अगले आदेश तक 1 अक्टूबर से ₹2,000 प्रति माह की दर से भत्ता दिया जाएगा।
पूजा के दौरान पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
दूसरी ओर, दुर्गापूजा और आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर भी रोक लगाई गई है।
जारी निर्देश के मुताबिक, 8 अक्टूबर से 20 नवंबर तक दुर्गापूजा, लक्ष्मीपूजा, कालीपूजा और छठ पूजा के मद्देनजर किसी भी पुलिसकर्मी की छुट्टी मंजूर नहीं की जाएगी।
इस संबंध में सभी जोन के आईजी, पुलिस आयुक्त और एसपी स्तर के अधिकारियों को निर्देश भेजे गए हैं। हालांकि, आपातकालीन परिस्थितियों में छूट देने का प्रावधान रखा गया है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

