West Bengal news : केंद्रीय टीम ने यास प्रभावित पाथोर प्रोतिमा और गोसाबा क्षेत्रों का दौरा किया

Kolkata Desk : केंद्रीय टीम ने यास प्रभावित पाथोर प्रोतिमा और गोसाबा छेत्रों का नदी पथ से लांच द्वारा दौरा किया। वहां के यास पीड़ितों से मिलकर हालातों का जायजा लिया। नदी पथ से लॉन्च द्वारा नदी किनारे के गांवों का तथा बांधों का भी निरिक्षण किया। इस दिन केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल दो गुटों में बंट कर दक्षिण 24 परगना के परिदर्शन के लिए रवाना हुए।

पहली टीम हेलीकॉप्टर से पाथोर प्रोतिमा पहुंची। वे रामगंगा ग्राम पंचायत के दक्षिण महेंद्रपुर एसबी हाईस्कूल मैदान में बने हेलीपैड पर उतरे। वहां से वे लॉन्च द्वारा नदी के किनारे के गांवों की हालत देखी। दूसरी टीम सड़क मार्ग से गोसबा पहुंची। केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विद्याधर नदी के किनारे के गांवों की स्थिति का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के आम लोगों से भी बातचीत की।

स्थानीय प्रशासन द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारियों को केंद्रीय प्रतिनिधियों के हवाले किया गया। केंद्रीय प्रतिनिधियों को राज्य में यास तूफान से कितना नुकसान हुआ, इस बारे में बताया गया। साथ ही राज्य सरकार ने पीड़ितों के लिए अबतक क्या-क्या व्यवस्था किया है, यह भी जानकारी दी गई।केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से पहले ही स्थानीय ग्रामीण विभिन्न शिकायतें लेकर सुंदरवन के गोसबा में पहुंचे हुए थे। उन्होंने कंक्रीट बांध निर्माण की मांग की।
केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल कल पूर्वी मिदनापुर में यास प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *