Exam

West Bengal Madhyamik 2022 : 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित, पूर्व मेदिनीपुर का रहा दबदबा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीएसई) ने शुक्रवार को 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए जिसमें 10.98 लाख उम्मीदवारों में से 86.60 प्रतिशत छात्र पास हुए। डब्ल्यूबीबीएसई के अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली ने बताया कि बांकुरा में स्थित रामहरिपुर रामकृष्ण मिशन हाई स्कूल के अर्नब घराई और वर्द्धमान के सीएमएस स्कूल के रौनक मंडल ने 693 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि मालदा के गाजोल में आदर्शबनी अकादमी हाई स्कूल की कौशिकी सरकार और पश्चिम मेदिनीपुर के घाटल विद्यासागर हाई स्कूल के रौनक मंडल ने 692 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

गांगुली ने बताया कि कुल 104 उम्मीदवारों ने शीर्ष 10 में जगह बनाई है। गांगुली ने कहा कि बीते वर्षों की तरह इस बार भी जिलों ने कोलकाता से बेहतर प्रदर्शन किया है। पूर्व मेदिनीपुर जिले में सबसे अधिक 97.63 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए हैं। गौरतलब है कि परीक्षा 7 मार्च से 16 मार्च तक ऑफलाइन आयोजित की गई थीं। पिछले साल, महामारी के कारण परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी थीं और बोर्ड द्वारा एक मूल्यांकन मानदंड तैयार किया गया था। गांगुली ने बताया अगले साल 23 फरवरी से 4 मार्च तक माध्यमिक परीक्षा आयोजित होंगी।

यह भी पढ़ें:  बंगाल में चुनावी हिंसा का बलि चढ़ा एक और शख्स, तृणमूल कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  ‘2024 के चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए एकजुट होगा विपक्ष’
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + one =