FB IMG

बंगाल एथलेटिक्स को मिला नया नेतृत्व, क्या बदलेंगे खेल के हालात?

  • खिलाड़ियों के हाथों में खेल प्रशासन की जिम्मेदारी, बंगाल में खेलों के पुनरुत्थान की आस
  •  एथलेटिक्स की नई कमेटी में ज्योतिर्मयी शिखर, सरस्वती साहा और सुस्मिता सिंह रॉय

कोलकाता हिन्दी न्यूज | 1 नवंबर 2026: पश्चिम बंगाल के एथलेटिक्स जगत में नई उम्मीद जगी है। शनिवार को वेस्ट बंगाल एथलेटिक्स एसोसिएशन की नई कमेटी का गठन किया गया।

ओलंपियन ज्योतिर्मयी शिखर को संस्था का नया सचिव बनाया गया है। वहीं, दो अन्य पूर्व ओलंपियन सरस्वती साहा और सुस्मिता सिंह रॉय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों का लोहा मनवा चुकीं इन तीनों पूर्व एथलीटों के सामने अब बंगाल के एथलेटिक्स को नई दिशा देने की चुनौती है।

उम्मीद है कि उनका अनुभव और सक्रियता राज्य में एथलेटिक्स की खोई हुई पहचान को फिर से स्थापित करने में मददगार साबित होगी।

खेल संगठनों में खिलाड़ियों की भागीदारी जरूरी

जब कोई एथलीट एथलेटिक्स संगठन, शूटर शूटिंग संगठन, पहलवान कुश्ती संगठन या मुक्केबाज बॉक्सिंग संगठन की जिम्मेदारी संभालता है, तो खिलाड़ियों की वास्तविक समस्याओं और खेल की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलता है।

ऐसे में प्रशासनिक फैसलों में खिलाड़ियों के हितों को प्राथमिकता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, केवल पूर्व खिलाड़ी होना ही पर्याप्त नहीं है।

खेल संगठनों को चलाने के लिए प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही भी जरूरी है। हर खेल संस्था का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों का विकास होना चाहिए। इसके लिए संगठनों को राजनीतिक प्रभाव और दलगत हितों से ऊपर उठकर काम करना होगा।

खेल को करियर के रूप में देखना होगा

बंगाल में खेलों की पुरानी प्रतिष्ठा वापस लाने के लिए समाज की सोच में बदलाव भी जरूरी है। पढ़ाई के साथ खेलकूद को केवल टाइम पास समझने की मानसिकता बदलनी होगी। खेल को भी जुनून और पेशे के रूप में अपनाने का माहौल तैयार करना होगा।

यह भी पढ़ें:  श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता का भविष्य उज्जवल : इरफान पठान

इस दिशा में परिवार, स्कूल, क्लब और समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। नई पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना होगा और यह विश्वास दिलाना होगा कि खेल के माध्यम से भी सम्मानजनक भविष्य बनाया जा सकता है।

जिलों में आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने की जरूरत

राज्य में खेलों के विकास के लिए सरकार की भूमिका भी अहम है। जिलों में आधुनिक स्टेडियम, अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, बेहतर स्विमिंग पूल, प्रशिक्षण केंद्र और योग्य कोच की व्यवस्था की जानी चाहिए।

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को केवल इसलिए पीछे नहीं रहना चाहिए कि उनके पास बेहतर सुविधाएं या आर्थिक संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। नियमित प्रतियोगिताओं, वैज्ञानिक प्रशिक्षण और जरूरी सुविधाओं के जरिए नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

बंगाल के खेल गौरव को वापस लाने की चुनौती

ज्योतिर्मयी शिखर, सरस्वती साहा और सुस्मिता सिंह रॉय के सामने बंगाल के एथलेटिक्स में नया भरोसा पैदा करने का बड़ा अवसर है। उन्हें युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने के साथ खेल प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल भी पेश करनी होगी।

यह भी पढ़ें:  हॉकी विश्व कप || जमैका को 13-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारत

प्रशासन की इच्छाशक्ति, राज्य सरकार का सहयोग और समाज की सक्रिय भागीदारी एक साथ आगे बढ़े, तभी बंगाल के खेल जगत में नई ऊर्जा का संचार हो सकता है।

बंगाल एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी पहचान बनाए, यही उम्मीद है। भारत को एक वास्तविक स्पोर्ट्स नेशन बनाने के सपने में बंगाल भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Vinay Kumar Avatar

Vinay Kumar

News Editor

“विनय कुमार स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और एडिटर हैं। वे कोलकाता और पश्चिम बंगाल की खेल की खबरों — खासकर क्रिकेट, फुटबॉल, IPL, स्थानीय टूर्नामेंट और खेल विकास पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। खेल जगत की गहराई, खिलाड़ियों की कहानियाँ और बड़े मैचों की लाइव कवरेज को सरल और रोचक हिंदी में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं।”

यह भी पढ़ें:  PM श्री केंद्रीय विद्यालय नं 2 खड़गपुर में धूमधाम से हुआ 36वां वार्षिक खेलकूद समारोह
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =