वेस्ट बंगाल 10वीं रिजल्ट जारी, यहां से चेक करें नतीजे, 86.56% स्टूडेंट्स पास

Madhyamik 10th Result 2025 OUT:  वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से आज सुबह 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10वीं कक्षा का रिजल्ट (WBBSE Madhyamik Pariksha Result) घोषित कर दिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम की घोषणा होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर एवं मोबाइल एप के माध्यम से नतीजों की जांच कर सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। इस वर्ष पश्चिम बंगाल 10th बोर्ड एग्जाम में 9,84,753 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।

बता दें कि बंगाल बोर्ड 10वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 22 फरवरी 2025 के बीच हुई थी। उसके बाद से ही स्टूडेंट्स सरकारी रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट का इंतजार कर रहे थे। स्टूडेंट्स डेट ऑफ बर्थ और रोल नंबर जैसी डिटेल्स एंटर करके परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं. भूल गए हों तो एडमिट कार्ड निकालकर चेक कर लें।

  • पिछले साल से बेहतर रहा सरकारी रिजल्ट

इस साल पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2025 का पास प्रतिशत 86.56 फीसदी रहा है। साल 2024 में उत्तीर्ण प्रतिशत 86.31 था और 2023 में 86.15%. पश्चिम बंगाल 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में पास होने के लिए हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स हासिल करना जरूरी है।

अगर कोई स्टूडेंट 1 या 2 विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स स्कोर करता है तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा देकर पास हो सकता है। वहीं, 2 से ज्यादा विषयों में इससे कम मार्क्स आने पर फेल माना जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 9 =