We will create a new Bihar NDA government once again

‘बनाएंगे नया बिहार, फिर एक बार एनडीए सरकार’

मोतिहारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार की एक दिवसीय यात्रा के क्रम में मोतिहारी पहुंचे। यहां उन्होंने गांधी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार की एनडीए सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।

इस दौरान लोगों को भरोसा देते हुए उन्होंने कहा, ‘बनाएंगे नया बिहार, फिर एक बार एनडीए सरकार’। अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने प्रदेश को 7200 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार ने आज जो विकास योजनाएं शुरू की हैं, उनसे बिहार के लोगों को बहुत फायदा होगा। कांग्रेस और राजद गरीबों, दलितों, पिछड़ों और वंचितों के नाम पर सिर्फ राजनीति करते हैं, लेकिन ये लोग अपने परिवार के अलावा किसी और का सम्मान नहीं करते। हमें बिहार को इनसे बचाना है। नीतीश कुमार और भाजपा की टीम ने यहां कई सालों से कड़ी मेहनत की है।

विपक्षी दलों पर जुबानी हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग कभी बिहार का विकास नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमें मिलकर बिहार के विकास को और गति देनी है। हमें संकल्प लेना है कि ‘बनाएंगे नया बिहार, फिर एक बार एनडीए सरकार।’

पीएम मोदी ने एक नया नारा ‘बिहार का संकल्प अटल, एनडीए के साथ हर पल’ देते हुए कहा कि पहले लालटेन के दौर वाला बिहार था, अब नई उम्मीदों की रोशनी वाला बिहार है।

यह भी पढ़ें:  त्रिपुरा में टिपरा मोथा का उभार बढ़ा, अलग टिपरालैंड की मांग करते रहे हैं प्रद्योत देव बर्मा

हाल में बिहार सरकार की ओर से सामाजिक पेंशन की राशि बढ़ाए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले दिनों दिव्यांग, बुजुर्ग और विधवा पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया।

पिछले डेढ़ महीने में ही 24 हजार से ज्यादा स्वयं सहायता समूहों को 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की मदद भेजी गई। ये सभी पैसे बैंक खातों में सीधे भेजे गए। केंद्र सरकार ने जनधन योजनाओं के तहत माताओं-बहनों के खाते खुलवाए हैं।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस के शासन में गरीबों तक विकास का पैसा पहुंचना मुश्किल था। यहां के लोगों ने बिहार को राजद-कांग्रेस की बेड़ियों से मुक्त किया।

उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस और राजद की सरकार थी तो 10 साल में बिहार को सिर्फ दो लाख करोड़ रुपए ही मिले। 2014 में हमारी सरकार बनने के बाद बिहार को कई गुना पैसा मिला।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि केंद्र और राज्य में बिहार के लिए काम करने वाली सरकार है। नई पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि दो दशक पहले बिहार हताशा में डूबा था, विकास पर ब्रेक लगा था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  आज महज 9 सेकंड में जमींदोज हो जाएगा नोएडा का भ्रष्टाचार की इमारत ट्विन टावर, काउंटडाउन शुरू

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  देश की प्रतिभा के कारण रक्षा निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी: मोदी
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + thirteen =