Harbhajan

WCL 2025 : भारत-पाक मैच रद्द होने पर हरभजन सिंह ने सरकार का समर्थन किया

WCL 2025, लंदन। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (डब्ल्यूसीएल) में भारत चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला रविवार (20 जुलाई) को खेला जाना था, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव के चलते इसे रद्द करना पड़ा।

हरभजन सिंह इस फैसले से सहमत हैं। उन्होंने भारत सरकार के साथ एकता दिखाई। इस मुकाबले से पहले भारत के कुछ नामी खिलाड़ी पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ खेलने से मना कर चुके थे।

इस मुकाबले का बहिष्कार करने वालों में शिखर धवन, हरभजन सिंह, इरफान पठान और यूसुफ पठान का नाम शामिल है।

मुकाबले से चंद घंटे पहले डब्ल्यूसीएल ने मैच रद्द करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया। इस मामले पर हरभजन सिंह ने कहा, “हम अपने देश और अपने लोगों के साथ खड़े हैं। यह बिलकुल साफ है। हम अपनी सरकार के साथ खड़े हैं। हम अपने लोगों के साथ खड़े हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम दिखाएं कि हम एक साथ हैं।”

डब्ल्यूसीएल ने इस मुकाबले को लेकर बयान जारी करते हुए लिखा था, “जब हमें यह पता चला कि इस साल पाकिस्तान की हॉकी टीम भारत आ रही है और हाल ही में भारत-पाकिस्तान की वॉलीबॉल प्रतियोगिता सहित अन्य खेलों में भी दोनों देशों के बीच मुकाबले हो रहे हैं, तो हमने डब्ल्यूसीएल में भारत और पाकिस्तान का मैच आयोजित करवाने की सोची, ताकि एक सकारात्मक याद लोगों को दी जा सके, लेकिन हो सकता है कि हम अनजाने में कई लोगों की भावनाएं आहत कर बैठे।”

बयान में आगे कहा गया, “हमने अनजाने में भारत के उन महान क्रिकेटरों को असहज कर दिया, जिन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। इसीलिए, हमने फैसला लिया कि भारत और पाकिस्तान के मैच को रद्द किया जाए।”

उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली थी। भारत ने इसके जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। भारत-पाकिस्तान के बीच 7-10 मई तक सैन्य संघर्ष चला था।

यह भी पढ़ें:  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप || खिताब जीतने के लिये भारत को खेलना होगा बेखौफ क्रिकेट : हरभजन

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  IND vs AFG: बुमराह-सुंदर समेत 4 अनफिट खिलाड़ी टीम में, चयन समिति पर सवाल
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =