📍 कोलकाता, 23 अगस्त 2025: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने WBJEE 2025 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 अगस्त से शुरू होकर 1 सितंबर 2025 तक चलेगी।
इस दौरान छात्र अपनी पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकते हैं और उन्हें लॉक भी कर सकेंगे।
WBJEE 2025 की परीक्षा इस वर्ष 27 अप्रैल को आयोजित की गई थी, और 22 अगस्त को इसके परिणाम घोषित किए गए थे।
📌 काउंसलिंग शेड्यूल:
– 🟣 सीट मैट्रिक्स जारी — 27 अगस्त
– 🔵 रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग — 28 अगस्त से 1 सितंबर
– 🟢 पहला सीट अलॉटमेंट रिजल्ट — 3 सितंबर
– 🟠 सीट स्वीकार शुल्क भुगतान — 3 से 7 सितंबर
– 🔴 दूसरा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट — 9 सितंबर
– 🟡 दूसरा राउंड शुल्क भुगतान — 9 से 11 सितंबर
WBJEEB ने स्पष्ट किया है कि यदि सीटें खाली रह जाती हैं, तो मॉप-अप राउंड भी आयोजित किया जाएगा।
इस साल वेस्ट बंगाल जेईई परीक्षा में अनिरुद्ध चक्रवर्ती ने टाॅप किया था। वहीं सम्याज्योति बिस्वास दूसरे और दिशांत बसु तीसरे स्थान पर रहे। एग्जाम का आयोजन राज्य भर के इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और फार्मेसी काॅलेजों में दाखिले के लिए कर साल किया जाता है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

