कोलकाता: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली (Sharmishtha Panoli) को 30 मई को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से शर्मिष्ठा का मामला काफी सुर्खियों में रहा था। अब शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले वजाहत खान को भी गिरफ्तार किया गया है।
वजाहत को भड़काऊ और नफरत फैलाने वाले भाषण और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
- काफी दिनों से फरार चल रहा था वजाहत
वजाहत खान FIR के बाद कई दिनों से फरार चल रहा था। खान को कोलकाता पुलिस ने भड़काऊ और नफरत फैलाने वाले भाषण और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ मामले में मुख्य शिकायतकर्ता वजाहत खान को आज शाम कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया।
गोल्फ ग्रीन पुलिस स्टेशन द्वारा कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले भाषण को बढ़ावा देने और अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद से खान फरार थे।
एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने गार्डन रीच में खान के आवास पर लगातार तीन नोटिस जारी किए और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया। हालांकि, गिरफ्तारी होने तक वह फरार रहे।
कोलकाता पुलिस और कोलकाता पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया और सोमवार को एमहर्स्ट स्ट्रीट इलाके से वजाहत खान को गिरफ्तार कर लिया।
- हालही में शर्मिष्ठा को मिली है जमानत
कलकत्ता हाई कोर्ट ने हालही में शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम जमानत दी है। दरअसल शर्मिष्ठा ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था, जिसकी वजह से उन्हें गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था।
कोर्ट ने शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम जमानत देते समय शर्तें भी लगाईं, जिसमें कहा गया कि वह देश छोड़कर नहीं जा सकती हैं। देश छोड़कर जाने के लिए उन्हें अनिवार्य रूप से सीजेएम की अनुमति लेनी होगी।
कोर्ट ने शर्मिष्ठा को 10,000 रुपए जमा कराने के भी निर्देश दिए थे। बता दें कि शर्मिष्ठा की उम्र महज 22 साल है और शर्मिष्ठा का मामला काफी सुर्खियों में रहा था और इस पर काफी चर्चा हुई थी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।