कोलकाता | 2 सितंबर 2025 : फिल्म द बंगाल फाइल्स की रिलीज से पहले पश्चिम बंगाल में विवाद गहराता जा रहा है। निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से वीडियो संदेश के माध्यम से अपील की है कि फिल्म को बंगाल में रिलीज होने दिया जाए।
फिल्म द बंगाल फाइल्स के ऐलान के बाद से तरह-तरह के विवाद सामने आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म द बंगाल फाइल्स का बंगाल में जमकर विरोध हो रहा है। अब इसपर चुप्पी तोड़ते हुए फिल्म के डायरेक्टर विवेकअग्निहोत्री ने एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में विवेकअग्निहोत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील की। इस वीडियो में फिल्म को लेकर हो रहे विवाद पर खुलकर बात की।
📌 क्या है विवाद:
- फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है
- ट्रेलर लॉन्च के दौरान कोलकाता पुलिस ने कार्यक्रम रोक दिया, बिजली काटी गई और लैपटॉप जब्त किया गया
- विवेक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, जिसे हाईकोर्ट ने फिलहाल स्थगित कर दिया है
URGENT: An open appeal to Hon’ble CM @MamataOfficial. Please listen till the end and share widely as your protest against banning of a film on Hindu Genocide. #TheBengalFiles
In cinemas 05 September 2025 pic.twitter.com/AvDuVlixmx— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) September 2, 2025
इस वीडियो को शेयर करते हुए विवेकअग्निहोत्री कैप्शन भी लिखा है जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। विवेकअग्निहोत्री का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
🎥 विवेक की अपील:
- “मैं गुनहगार हूं, जो चाहे सजा दें, लेकिन फिल्म को जनता तक पहुंचने दें” — विवेक का भावुक बयान
- उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री चाहें तो वे फिल्म उन्हें व्यक्तिगत रूप से दिखाने को तैयार हैं
- “अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए तो जनता क्या करे?” — विवेक ने सरकार पर तंज भी कसा
🗣️ राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रिया:
- TMC नेताओं ने धमकाने के आरोपों से इनकार किया है
- फिल्म में गोपाल पाठा के किरदार को लेकर उनके परिवार ने नाराज़गी जताई और एफआईआर दर्ज करवाई
- बंगाल के कुछ कलाकारों ने फिल्म से दूरी बना ली है, जबकि अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती जैसे अभिनेता फिल्म के समर्थन में हैं
‘द बंगाल फाइल्स’ का रिव्यू भी आया सामने
फिल्म द बंगाल फाइल्स को अलग-अलग दिखाई जा रही हैं। ह्यूस्टन में इस फिल्म को देखने बाद लोग इसका रिव्यू करते नजर आए। ‘द बंगाल फाइल्स’ रिव्यू और विवेक अग्निहोत्री की वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

