Visit these famous goddess temples of Bengal during Chaitra Navratri

चैत्र नवरात्रि में बंगाल के इन प्रसिद्ध देवी मंदिर का दर्शन करें

Chaitra Navratri 2025: इस साल 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरु होने जा रही हैं। नवरात्रि में 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है। इस दौरान भक्तजन मां दुर्गा के दर्शन के लिए अलग-अलग मंदिरों में जाना पसंद करते हैं।

इस लेख हम आपको बताने जा रहे हैं देवी मां के मंदिरों के बारे में, जहां दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

नवरात्रि के मौके पर देशभर से पश्चिम बंगाल में स्थित मां दुर्गा के मंदिर देखने जाते हैं। आप भी प्रसिद्ध दुर्गा और काली मंदिरों का दर्शन कर सकते हैं।

  • कालीघाट काली मंदिर

कोलकाता में स्थित कालीघाट मंदिर बेहद ही प्रसिद्ध और पवित्र मंदिरों में से एक है। यह मंदिर काली देवी के रुप को समर्पित है। इस मंदिर को 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि यहां पर काली देवी सती के दाहिने पैर की उंगालियां गिरी थी। चैत्र की नवरात्रि पर यहां काफी भीड़ होती है।

  • दक्षिणेश्वर काली मंदिर

पश्चिम बंगाल में दक्षिणेश्वर काली मंदिर काऱफी फेमस है। यह मां दुर्गा के नौ स्वरुपों में से एक देवी काली को समर्पित है। इस मंदिर में आध्यात्मिक माहौल के लिए काफी प्रसिद्ध है। दक्षिणेश्वर काली मंदिर में लाखों श्रृद्धालु आते हैं।

  • किरीटेश्वरी मंदिर

अगर आप पश्चिम बंगाल जा रहे हैं, तो किरीटेश्वरी मंदिर का दर्शन जरुर करें। किरीटेश्वरी मंदिर को 51 शक्तिपीठों में एक माना जाता है। बता दें कि, यह प्रसिद्ध मंदिर हुगली नदी किनारे पर स्थित है। यहां मां किरीटेश्वरी के साथ ही भगवान शिव की पूजा भी होती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =