Images 2021 09 11T151518.994

विश्व भारती के प्रोफेसर ने दलित छात्र से बात करने से किया इनकार, बताया ‘अशुद्ध’

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में केंद्रीय विश्वविद्यालय हाल ही में तीन छात्रों को “अव्यवस्थित आचरण” के लिए बर्खास्त किए जाने के बाद चर्चा में था। ऐसे में  एक छात्र ने आरोप लगाया है कि एक प्रोफेसर ने उसके साथ बातचीत करने से इनकार कर दिया और उसे “अशुद्ध” कहा। छात्र सोमनाथ सो के आरोपों के आधार पर पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

सोमनाथ ने बताया है कि उसकी मुलाकात प्रोफेसर सुमित बसु से शांतिनिकेतन के स्यांबती इलाके में एक चाय की दुकान पर हुई। सो ने आरोप लगाया कि उस समय बसु ने मुझे दलित कहा और कहा कि वह मुझसे बात नहीं करना चाहते। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमनाथ सो ने अपने शिकायत पत्र में कहा कि प्रोफेसर ने मुझे कहा कि अगर वह अनुसूचित जाति समुदाय के किसी व्यक्ति से बात करेंगे तो वह अपना सम्मान खो देंगे।

सुमित बसु जो संगीत भवन में मणिपुरी नृत्य के शिक्षक है उन्होने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सोमनाथ सो ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें परेशान किया। सुमित बसु ने दावा किया कि जब वह घर लौट रहा थे, तो उसे सोमनाथ सो ने रोका। उन्होंने आरोप लगाया है कि सोमनाथ ने उन्हें पीटा और गाली भी दी।

यह भी पढ़ें:  लोगों के लिए पहले दिन ही शिकायतों से भरा रहा वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

बताया जा रहा है कि, कुछ दिन पहले तीन छात्रों को “अव्यवस्थित आचरण” के लिए बर्खास्त किए जाने के बाद इस निर्णय के कारण बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ और कुलपति के आवास के बाहर धरना दिया गया। हालांकि, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने हाल ही में तीनों छात्रों को कक्षाओं में फिर से शामिल होने की अनुमति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *