Virat's dream came true, these players won awards in IPL 2025

विराट का सपना पूरा, IPL 2025 में इन खिलाड़ियों ने जीते अवॉर्ड

अहमदाबाद। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का सपना आखिर 18 साल बाद पूरा हो गया और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मंगलवार को पंजाब किंग्स को मात्र छह रन से हराकर 18 साल बाद नया आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया।

अहमदाबाद में खेले गए खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब की टीम निर्धारित ओवरों में 184/7 का स्कोर ही बना सकी। आरसीबी की जीत के बाद सीजन के पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा की गई।

इनमें साई सुदर्शन, सूर्यकुमार यादव और वैभव सूर्यवंशी जैसे बल्लेबाज शामिल थे। गुजरात टाइटंस के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन ने इस सीजन में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2025 में सर्वाधिक 759 रन बनाते हुए ‘ऑरेंज कैप’ हासिल की।

पूरे सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले सुदर्शन ने ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’ का पुरस्कार भी जीता। सुदर्शन ने टूर्नामेंट में 88 चौके लगाए और इस सीजन में 1495 के साथ सबसे अधिक फैंटेसी प्वाइंट्स भी हासिल किए।

मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सीजन के ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ (एमवीपी) का अवॉर्ड जीता। मुंबई इंडियंस के फाइनल में न पहुंचने के बावजूद, सूर्यकुमार की विस्फोटक बल्लेबाजी और विपक्षी टीम से मैच छीनने की क्षमता ने उन्हें 320.5 एमवीपी प्वाइंट्स दिलाए, जो इस सीजन में सबसे अधिक हैं।

राजस्थान रॉयल्स के उभरते हुए पावर-हिटर वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू सीजन में ही बड़ी छाप छोड़ी है। उन्होंने ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ का पुरस्कार जीता। सूर्यवंशी ने 207 का शानदार स्ट्राइक-रेट बनाए रखा।

दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उपलब्ध कराई गई खेल सतहों और सुविधाओं के लिए सीजन का सर्वश्रेष्ठ पिच और ग्राउंड का पुरस्कार दिया गया।

  • आईपीएल 2025 में पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट:
  • आईपीएल 2025 चैंपियन: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • उपविजेता: पंजाब किंग्स
  • ऑरेंज कैप: बी साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 759 रन
  • पर्पल कैप: प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस) – 25 विकेट
  • मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर: सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस) – 320.5 एमवीपी प्वाइंट्स
  • इमर्जिंग प्लेयर: बी साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)
  • सुपर स्ट्राइकर: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – स्ट्राइक रेट: 207
  • सबसे ज्यादा चौके: बी साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 88 चौके
  • सबसे ज्यादा छक्के: निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स) – 40 छक्के
  • सबसे ज्यादा डॉट बॉल: मोहम्मद सिराज (गुजरात टाइटंस) – 151 डॉट
  • फेयर प्ले अवार्ड: चेन्नई सुपर किंग्स
  • सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच: कामिंदु मेंडिस (सनराइजर्स हैदराबाद) – बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (डेवाल्ड ब्रेविस का कैच)
  • बेस्ट पिच और ग्राउंड: दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन
  • सबसे ज्यादा फैंटेसी प्वाइंट: बी साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 1495 पॉइंट

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल में OBC आरक्षण पर बड़ा बदलाव, विधानसभा में दो संशोधन विधेयक पेश

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  माई11सर्कल की ओर से टी20 वर्ल्ड कप के उपलक्ष्य में ‍क्रिकेट फैन्स के लिए नयी मुहिम की शुरुआत
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *