Jasprit bumrah virat kohli

विराट को हमारी नहीं, हमें उनकी जरूरत : बुमराह

पर्थ। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 295 रनों की शानदार जीत से भारत को काफी राहत मिलेगी। इस दौरे से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में क्लीन स्वीप का सामना करने वाली टीम इंडिया ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को पहले मुकाबले में चारों खाने चित कर दिया।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर तारीफ की। न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप होने के बाद विराट ऑस्ट्रेलिया की अग्नि परीक्षा के लिए आए थे।

विराट ने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में 143 गेंदों में नाबाद शतक जड़कर भारत को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाया। इससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में मेजबान टीम 238 रनों पर सिमट गई और भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

कप्तान के तौर पर पहली टेस्ट जीत हासिल करने वाले बुमराह ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैंने पहले भी कहा है कि विराट कोहली को हमारी जरूरत नहीं है, हमें उनकी जरूरत है। वह एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। यह उनका चौथा या पांचवां दौरा है। इसलिए वह अपने क्रिकेट को किसी और से कहीं ज्यादा बेहतर जानते हैं। वह मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार थे।

यह भी पढ़ें:  राज्यसभा में उठा किसानों का मुद्दा, MSP का वादा पूरे करने की मांग

बुमराह ने कहा, “कभी-कभी जब आपका करियर इतना लंबा होता है, तो आप कठिन परिस्थितियों में बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने लंबे समय तक कठिन परिस्थितियों में बल्लेबाजी की है, लेकिन हर मैच में हर समय ऐसा करना मुश्किल है।”

उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए सबसे अच्छी बात यह रही कि पहले दिन 150 रन पर आउट होने के बाद भारतीय टीम निराश नहीं हुई और सभी ने कमबैक करने के लिए और बेहतर खेलने पर फोकस किया।

बुमराह ने कहा, “जिस तरह से हमने खेल में वापसी की, उससे मैं बहुत खुश हूं। बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया और गेंदबाजों ने भी नई गेंदबाजी लाइन-अप के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर सभी ने अपना योगदान दिया।”

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  IPL 2025: 50वें मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का आमना-सामना

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  दुर्गा पूजा में रक्तबीज 2 से दमदार वापसी के लिए तैयार हैं अबीर चटर्जी
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *