IMG 20260207 WA0004

विद्यासागर विश्वविद्यालय में पूर्वांचल अंतर-विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2025-26 का आयोजन

खड़गपुर। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के पर्यवेक्षण में विद्यासागर विश्वविद्यालय, मेदिनीपुर द्वारा पूर्वांचल अंतर-विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पूर्वांचल क्षेत्र के कुल 30 विश्वविद्यालयों की महिला फुटबॉल टीमें भाग लेंगी।

प्रतियोगिता में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, कलकत्ता विश्वविद्यालय, मणिपुर विश्वविद्यालय, डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय सहित कई प्रमुख विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे टूर्नामेंट का स्तर और प्रतिस्पर्धा दोनों ही ऊँचे रहने की संभावना है।

विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, टूर्नामेंट का उद्घाटन 8 फरवरी को विद्यासागर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीपक कुमार कर द्वारा किया जाएगा। इसके बाद 9 फरवरी से 13 फरवरी तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

मैच विद्यासागर विश्वविद्यालय के खेल मैदान ‘खुदीराम बोस क्रीड़ांगन’ तथा मेदिनीपुर शहर स्थित श्री अरविंद स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. दीपक कुमार कर ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर महिला खेलों को प्रोत्साहित करना तथा अंतर-विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + nineteen =