खड़गपुर। मिदनापुर समन्वय संगठन की मिदनापुर टाउन क्षेत्रीय इकाई की पहल पर मंगलवार को महान समाज सुधारक और प्रातः स्मरणीय व्यक्तित्व पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की पुण्यतिथि मनाई गई।
सुबह 7 बजे मिदनापुर शहर के ओल्ड एलआईसी मोड़ पर स्थित पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही एक संक्षिप्त चर्चा सत्र भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य प्रोफेसर डॉ. सुरेश चंद्र दास, वरिष्ठ सदस्य उत्तम कुमार रॉय, इकाई सचिव तारापद बारिक, केंद्रीय समिति के संयुक्त सचिव मृत्युंजय खाटुआ, सह-अध्यक्ष सुबीता मान्ना और शंकर चंद्र सेन, दो सह-सचिव सुदीप कुमार खाड़ा और देवजीत जाना।
कार्यकारिणी समिति के सदस्य भरत कुमार रॉय, इकाई सदस्य अक्षय खां, इकाई के सहायक कोषाध्यक्ष डॉ. अरूप कुमार दास आदि उपस्थित थे। इसके अलावा, विद्यासागर स्मरण समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

