IMG 20220815 WA0007

वीरांगनाओं ने देशभक्ति गीतों के साथ मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

कोलकाता। अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन पश्चिम बंगाल की प्रदेश इकाई की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। टीटागढ़ में रविवार को आयोजित समारोह में देशभक्ति से जुड़े गीतों की सांगीतिक प्रस्तुति की गयी।, जिसमें प्रख्यात गायिका प्रतिभा सिंह, राकेश पांडे, हिमांशु भारद्वाज, महेश, कुमार सुरजित, बेबी काजल, साईं मोहन ने अपने गीतों से देशभक्ति के जज्बे को सलाम किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए वीरांगना की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश की आधी आबादी और सशक्त करने की आवश्यकता है।

समारोह में पश्चिम बंगाल प्रदेश महासचिव प्रतिमा सिंह, उपाध्यक्ष रीता राजेश सिंह, संगठन सचिव किरण सिंह, संयुक्त सचिव सुमन सिंह, सचिव पूनम सिंह कोलकाता महानगर (काशीपुर) इकाई की अध्यक्ष मीनू सिंह, महासचिव इंदु सिंह, कोषाध्यक्ष संचिता सिंह, सदस्य मीरा सिंह, लाजवंती सिंह, सोदपुर इकाई की अध्य़क्ष सुनीता सिंह, महासचिव आशा सिंह, सचिव मंजू सिंह, संयुक्त सचिव जयश्री सिंह तथा टीटागढ़ इकाई की सदस्य मंजू सिंह उपस्थित थीं। नारी शक्ति वीरांगना की सदस्याएं अनीता साव, शकुंतला साव, काजल गुप्ता आदि उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =