खड़गपुर। सम्मिलित केंद्रीय वास्तुहारा परिषद ने राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत झाड़ग्राम में मांग दिवस का पालन किया और जुलूस निकाला। 9 सूत्री मांगों को लेकर जुलूस नगर परिक्रमा के लिए निकला।
इस क्रम में भूमिहीनों की समस्याओं का वर्णन किया गया। कॉलोनियों की सड़क, जलनिकासी व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था की मांग भी की गई।
जुलूस का नेतृत्व मुख्य रूप से एटीसी के सचिव मीर उमिति, बिधान मिस्त्री, जिला समिति के अध्यक्ष अमल ओझा, व कल्याण बासी और कॉलोनी के अन्य सदस्यों ने किया। जुलूस में महिलाओं की उपस्थिति काफी थी।
जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में वास्तुहारा वर्ग की विभिन्न समस्याओं का जिक्र करते हुए अनुरोध किया गया कि राज्य सरकार इन मांगों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार से अनुशंसा करें, जिससे बड़े वर्ग की समस्याओं का निस्तारण हो सके।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

