Wamiqa Gabbi New G

बड़ी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ वामिका गब्बी बनीं मेकर्स की पहली पसंद

मुंबई, 26 मार्च 2026: अक्षय कुमार के साथ ‘भूत-बंगला’ से सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली अभिनेत्री वामिका गब्बी के लिए साल 2026 बेहद खास होने वाला है। सिर्फ हिंदी सिनेमा में ही नहीं, बल्कि मलयालम, तमिल और पंजाबी सिनेमा में भी वह धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इस साल उनकी कुल 7 फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो कॉमेडी से लेकर एक्शन और फैंटसी तक हर जॉनर को कवर करेंगी।

‘भूत-बंगला’ से शुरू होगा सफर

वामिका सबसे पहले 10 अप्रैल 2026 को अक्षय कुमार के साथ हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत-बंगला’ लेकर सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं, इसलिए दर्शक डरने के साथ-साथ पेट पकड़कर हंसने को भी तैयार रहें।

मलयालम में 4 साल बाद वापसी

वामिका 4 साल बाद मलयालम सिनेमा में वापसी कर रही हैं। वह ‘टिकी टाका’ में आसिफ अली के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन रोहित वीएस कर रहे हैं, जो एक्शन से भरपूर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें:  TIFF फिल्म फेस्टिवल में छा गई भूमी की फिल्म Thank You For Coming

Wamiqagabb

पहले फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मई 2026 में आने की संभावना है।

तमिल सिनेमा में फैंटसी अवतार

तमिल सिनेमा में वामिका ‘जिनी’ नाम की फैंटसी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। फिल्म में उनके साथ जयम रवि और कल्याणी प्रियदर्शन भी मुख्य भूमिका में हैं।

अर्जुनन जूनियर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें सभी कलाकार काल्पनिक किरदारों में दिख रहे हैं। फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली है।

हिंदी सिनेमा में दो बड़ी कॉमेडी फिल्में

हिंदी में वामिका दो रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों में नजर आएंगी:

  • ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ – रोमांटिक और कॉमेडी का मिक्स, शूटिंग लगभग पूरी।
  • ‘पति पत्नी और वो दो’ – रिश्तों की नोक-झोंक और जबरदस्त कॉमेडी से भरपूर।

दोनों फिल्में इसी साल रिलीज होने वाली हैं।

Wamiqagabbithuuuuu1

पंजाबी सिनेमा में एक्शन अवतार

वामिका पंजाबी सिनेमा में भी एंट्री कर रही हैं। वह ‘किकली’ नाम की एक्शन-थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें मंदी तखर और जोबनप्रीत लीड रोल में हैं। फिल्म इस साल के आखिर तक रिलीज होने की उम्मीद है।

एक्शन-थ्रिलर ‘जी-2’ में भी धमाल

इसके अलावा वामिका ‘जी-2’ नाम की एक्शन और थ्रिलर से भरी फिल्म में भी दिखने वाली हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म मई के आखिर में रिलीज हो सकती है।

वामिका का उत्साह

सभी फिल्मों में वामिका अलग-अलग अवतार में नजर आएंगी। कॉमेडी, रोमांस, फैंटसी और एक्शन – हर जॉनर में उनकी एक नई छवि देखने को मिलेगी। 2026 उनके करियर के लिए सच में यादगार साल साबित होने वाला है।

यह भी पढ़ें:  लखनऊ की गलियों में घुली अदा शर्मा की सादगी: स्ट्रीट फूड से सेल्फी तक, फैंस के दिलों पर छाईं

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *