Images 2021 07 03T232700.883

दांत और मसूड़ों की सड़न दूर करने के लिए इस्तेमाल करें होममेड मॉउथवॉश, दूर रहेगी मुंह की बदबू

सेहत के साथ साथ ओरल हेल्थ का भी ध्यान रखना जरुरी होता है। ओरल हेल्थ सही ना हो तो कई तरह की बीमारी हो सकती है। दांतों के साथ मसूढ़ों और जीभ की सफाई करना भी बहुत जरुरी होता है। ओरल हेल्थ का ध्यान नहीं दिया तो दातों व मसूड़ों में सड़न, पायरिया और मुंह से बदबू की समस्या हो सकती है।

दांतों की सफाई करने के बाद माउथवॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे मुंह की बदबू दूर हो जाएगी साथ ही मसूड़ों में सड़न, पायरिया से भी बचाव होगा। दांत और मसूड़ों की देखभाल के लिए आप होममेड माउथवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते है होममेड माउथवॉश बनाने का तरीका।

दालचीनी और लौंग माउथवॉश :
मुंह की बदबू को दूर करने के लिए आप दालचीनी और लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। दाल चीनी और लौंग का माउथवॉश बनाने के लिए एक पानी में 10 से 15 बूंद दालचीनी और लौंग तेल का इस्तेमाल करें। इनको अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इस आप इस माउथवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। दाल चीनी और लौंग का इस्तेमाल कर दांतों की सड़न, दर्द और मुंह की बदबू को दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  देश के हालात चिंताजनक जनसंख्या नियंत्रण कानून ही समाधान: राकेश वर्मा

बेकिंग सोडा :
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर माउथवॉश बनाया जा सकता है। माउथवॉश बनाने के लिए आधा गिलास पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोड़ा मिलाएं। इसके बाद इस पानी से अपने दांत साफ करें। सोडा पानी मुंह का पीएच स्तर नॉर्मल रहता है। बेकिंग सोड़ा इस्तेमाल कर मुंह की बदबू से छुटकारा पाया जा सकता है।

टी ट्री और पुदीना ऑयल माउथवॉश :
ओरल हेल्थ की देखभाल के लिए आप टी ट्री और पुदीना ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। माउथवॉश बनाने के लिए एक कप पानी में 8 से 10 बूंदे पुदीना और टी ट्री ऑयल को मिलाएं। इसके बाद एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इस मिश्रण को बोतल में रखें। इसके बाद ब्रश करने के बाद इस पानी का इस्तेमाल करें। इस पानी का इस्तेमाल करने से मुंह की बदबू, दर्द और सड़न से राहत मिलेगी।

सेब सिरका :
सेब का सिरका बहुत ही फायदेमंद और लाभकारी है। ओरल हेल्थ के लिए आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकती हैं। नेचुरल मॉउथवॉश बनाने के लिए एक कप गर्म पानी में 3 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। इस होममेड माउथवॉश का इस्तेमाल कर मुंह की बदबू से छुटकारा पाया जा सकता है। सेब के सिरके का इस्तेमाल कर दांतों का सड़न को कम किया जा सकता है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  महिमा चौधरी ने किया फोर्टिस मुलुंड के अत्याधुनिक ऑन्कोसाइंसेस और गैस्ट्रोसाइंसेस विंग का उद्घाटन

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  10 से 16 अप्रैल तक विशेष होम्योपैथी जागरूकता शिविर का आयोजन
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 1 =