1755699263441

मिस यूनिवर्स इंडिया को लगातार तीसरी बार जज करने वाली पहली अभिनेत्री बनी उर्वशी रौतेला

मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड की शानदार दिवा और अंतरराष्ट्रीय आइकन उर्वशी रौतेला एक बार फिर इतिहास रचते हुए भारत का परचम विश्व मंच पर ऊँचा कर रही हैं। अभिनेत्री ने अपने शानदार सफर में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि जोड़ी है, क्योंकि वह मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 को लगातार तीसरी बार जज करने वाली एकमात्र अभिनेत्री बन गई हैं।

ऐसा कारनामा अब तक किसी भी भारतीय सेलिब्रिटी ने हासिल नहीं किया। इस खास अवसर को उर्वशी ने अपने इंडस्ट्री में 10 साल के गोल्डन एनिवर्सरी के रूप में भी सेलिब्रेट किया।

भावुक होते हुए उन्होंने कहा, “एकमात्र महिला के रूप में मिस यूनिवर्स का खिताब दो बार जीतने से लेकर मिस यूनिवर्स और मिस यूनिवर्स को आधिकारिक रूप से तीन बार जज करने तक… मेरा सफर भारत के सौंदर्य, शक्ति और गौरव की यात्रा है। आज रात, मैं सिर्फ प्रतियोगियों को नहीं देखती, बल्कि अपने प्यारे भारत का भविष्य देखती हूँ।”

Urvashi Rautela became the first actress to judge Miss Universe India 2025 for the third time in a row

विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने और देश को अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार गर्व महसूस कराने के बाद, उर्वशी का बतौर आधिकारिक जज लौटना उनके अनुभव और विश्वसनीयता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें:  'मिर्जापुर: द फिल्म' में गोलू गुप्ता की वापसी; श्वेता त्रिपाठी ने साझा किया किरदार का सफर

उन्होंने सिर्फ अपनी स्टार पावर से ज्यूरी को रोशन नहीं किया बल्कि अपनी मेहनत, दृढ़ संकल्प और प्रेरणादायक कहानी से सभी प्रतिभागियों को प्रेरित भी किया।

इस ग्लैमरस शाम में अभिनेत्री ने आत्मविश्वास और एलिगेंस के साथ उपस्थिति दर्ज की। यह साबित करते हुए कि वह सिर्फ एक स्टाइल आइकन नहीं बल्कि पूरे देश की युवा महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं।

एक छोटे-से शहर की लड़की के रूप में दो बार मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज जीतने से लेकर उसी मंच पर तीन बार जज की सीट पर बैठने तक, उर्वशी रौतेला यह लगातार साबित कर रही हैं कि बड़े सपने देखने और उन्हें सच करने से कुछ भी असंभव नहीं।

भारत की आत्मा अपने दिल में लिए और सम्मान की भावना के साथ, वह हर उस युवा महिला को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं जो खुद पर विश्वास रखती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  गैंग्स ऑफ वासेपुर टीम की वापसी

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा के साथ काम करना चाहती हैं जरीन खान
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + thirteen =