केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक त्रिपुरा में धनपुर से लड़ेंगी चुनाव

कोलकाता। त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को धनपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। इस बार बीजेपी ने त्रिपुरा के धनपुर सीट से प्रतिमा भौमिक को मैदान में उतारकर राजनीतिक विशेषज्ञों को चौंका दिया है। 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए चुनाव 16 फरवरी को होने हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 जनवरी है और वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी।

प्रतिमा भौमिक केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। वह त्रिपुरा से सांसद हैं। बता दे, उन्होंने राज्य में संगठन बनाने के लिए कड़ी मेहनत की हैं। 2021 में प्रतिमा भौमिक ने केंद्रीय मंत्री बनने वाली त्रिपुरा की पहली राजनेता बनकर इतिहास रचा था। बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होकर इतिहास रहने वाली प्रतिमा भौमिक का लोकप्रिय नाम ‘प्रतिमा दी’ है।

पहली बार बनी सांसद भौमिक 2019 के पिछले आम चुनावों में पश्चिम त्रिपुरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गई थी।लंबे समय तक सक्रिय राजनेता रहने के बावजूद प्रतिमा भौमिक ने हमेशा लो प्रोफाइल बनाए रखा है। भौमिक का त्रिपुरा से केंद्र तक का सफर परिश्रम और सफलता से भरा हुआ है। एक किसान परिवार से आने वाली प्रतिमा भौमिक अपने गाँव की पहली स्नातक थीं।

केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने धनपुर सीट से टिकट मिलने के बाद ट्वीट किया, “हम जरूर जीतेंगे। मैं माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी और माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को धनपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के रूप में नामित करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *