अमितेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत रेलनगरी खड़गपुर के खरीदा स्थित श्री हनुमान मंदिर में अखंड संपूर्ण रामायण पाठ शुक्रवार से शुरू हुआ। सीताराम सत्संग प्रचार मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस रामायण पाठ का उद्घाटन सभासद देवाशीष चौधरी ने की।
इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष अधिवक्ता ललित जायसवाल व संतोष जायसवाल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। आयोजकों ने कहा कि पिछले तीन दशक से भी अधिक समय से शहर में इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है।
क्योंकि श्रावण मास के तीसरे सप्ताह में इसके आयोजन की भारतीय परंपरा रही है। ऐसी मान्यता है कि इसके श्रवण व पाठ से कई प्रकार के सांसारिक कष्ट दूर होते हैं वह मन को शांति मिलती है। यही वजह है कि समाज के हर वर्ग के लोग इसमें खुशी-खुशी शामिल होते हैं।
उन्होंने कहा कि सोमवार को इसकी पूर्णाहुति और मंगलवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके उपरांत लोगों में भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंडल शहर की यह संस्कृति आगे भी बनाए रखने का प्रयास करेगा।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

