हिन्दी साहित्य परिषद, के तत्वावधान में “नव दुर्गा शब्दांजलि” महाकाव्योजन सम्पन्न

Kolkata: हिन्दी साहित्य परिषद द्वारा कल शाम 4 बजे ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से नवरात्रि के पावन पर्व पर नव दुर्गा शब्दांजलि महाकाव्योजन का आयोजन किया गया, जिसमें देश – विदेश के जाने माने साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में सविता तिवारी, मॉरिशस ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिन्दी साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय शुक्ल ने माता रानी के श्रीचरणों में गरबा गीत चूनरिया तेरी लाली हे माता का सुंदर गान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजीव नंदन मिश्र नन्हे के गणेश वंदना से हुआ।
तदनंतर रीमा पांडे द्वारा सरस्वती वंदना का पाठ किया गया।

झारखंड की सुधा सिन्हा ने माँ के नौ रूपों का सुंदर शब्द चित्र अंकित किया। झारखंड की खुशबू बरणवाल सीपी ने सुंदर माँ की स्तुति से श्रोताओं का दिल जीत लिया। झारखंड की रजनी शर्मा ने बहुत सुंदर गीत प्रस्तुत किया।

आगरा, उ. प्र. की डॉ. ज्योत्सना शर्मा ने बहुत ही मनोहारी वंदना मां के श्रीचरणों में अर्पित की। मध्य प्रदेश के मुकेश मासूम ने अपनी पैरोडी से दर्शकों का दिल जीत लिया। मध्य प्रदेश के दिनेश पाठक ने अपने सुंदर मुक्तक से खूब वाह-वाही लूटी। मध्य प्रदेश के दिनेश यज्ञिक ने अपने सुंदर छन्दों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मध्य प्रदेश के जय कृष्ण चांडक ने अपनी ग़ज़ल से सबका दिल जीत लिया।

हिन्दी साहित्य परिषद मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गीतेश्वर् बाबू घायल ने माता पिता की रचना से सभी दर्शकों की आँखें नम कर दी। मध्य प्रदेश की सरिता सेन्घई कोहिनूर ने सुंदर काव्य पाठ किया। कोलकाता की उषा पांडे ने माता रानी की वंदना पढ़ी। कोलकाता की रीमा पांडे ने माता की वंदना अर्पित की। बिहार के राजीव नंदन मिश्र ने सुंदर काव्य पाठ किया।

हिन्दी साहित्य परिषद झारखंड की प्रदेश अध्यक्षा स्नेहा राय ने माता रानी की सुंदर वंदना से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में हिन्दी साहित्य परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्षा सविता तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *