उज्जैन : अटलबिहारी वाजपेई जी की जयंती पर पांच वरिष्ठ नागरिको को राष्ट्ररत्न अलंकरण

उज्जैन । राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना, उज्जैन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी जी का 95वां जयंती समारोह का आयोजन 25 दिसम्बर रविवार को फ्यूचर विजन कॉलेज, उज्जैन में होगा। राष्ट्रीय समारोह में प्रतिवर्षानुसार राष्ट्रीय संगोष्ठी, काव्य गोष्ठी, अटलश्री काव्य सम्मान एवं पांच वरिष्ठ नागरिको को राष्ट्ररत्न अलंकरण से अभिनंदन किया जायेगा। यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी ने देते हुए बताया कि संचेतना महोत्सव में इस वर्ष 2022 का राष्ट्ररत्न अलंकरण चयन समिति में राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा, उपाध्यक्ष पुष्पा गरोठिया एवं सचिव प्रगति बैरागी तथा महासचिव द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि विक्रम विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. अखिलेश पाण्डेय, पूर्व कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के प्रो. बालकृष्ण शर्मा, पूर्व कुलपति एवं संभागायुक्त डॉ. मोहन गुप्त, विद्वान नरेन्द्र मेहता (उज्जैन) एवं रंजना फतेहपुरकर, अध्यक्ष रंजन कलश इन्दौर को राष्ट्ररत्न अंकरण से अभिनंदन किया जायेगा।

राष्ट्रीय संगोष्ठी नए भारत के निर्माण में शिक्षा, साहित्य एवं संस्कृति पर होगी। समारोह में डॉ. प्रभु चौधरी के संपादन में प्रकाशित ‘देवतुल्य मानव‘ पुस्तक का विमोचन अतिथियों द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर पुस्तक के लेखको का साहित्य भूषण सम्मान प्रदान किया जायेगा। अटलजी को समर्पित राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी में सहभागिता करने वाले समस्त कवि-कवयित्री को भी अटलश्री काव्य सम्मान से सम्मानीत होंगे। राष्ट्रीय संचेतना समारोह के संयोजक यशवन्त भण्डारी यश द्वारा अतिथियों एवं समस्त कवि-कवयित्री को स्मृति चिन्ह प्रदान किये जायेगे।

समारोह को सफल बनाने की अपील हरेराम वाजपेई, डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा, ब्रजकिशोर शर्मा, डॉ. प्रभु चौधरी, प्रभा बैरागी, डॉ. निसार फारूकी, डॉ. मनीषा ठाकुर, डॉ. शीला कुशवाह, हिना तिवारी, डॉ. कृष्णा जोशी, डॉ. फरजाना छिपा, डॉ. मीना शर्मा, महेश सनाढ्य, शिप्रा भाटिया, विजेता जोशी, कल्पना शाह, मनीषा खेडेकर, मणिमाला शर्मा, संगीता केसवानी, शैली भागवत, गीता पंवार, ऋतु शर्मा, प्रतिमासिंह, कविता वशिष्ठ, संगीता हडके, ज्योति जलज, कमलेश पटेल, संगीता सिंह, प्रिया जैन, विनोद वर्मा, कैलाश परमार, नीतू दुबे, विनोद सकवार, शिल्पा गुप्ता, सविता दुबे आदि ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *