डॉ. हरीश कुमार सिंह संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता और लोक गायक सुंदरलाल मालवीय राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मनोनीत
उज्जैन। शिक्षा, साहित्य एवं संस्कृति को संकल्पित साहित्यकारों, विद्वानों एवं शिक्षकों द्वारा संचालित प्रतिष्ठित संस्था राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना विगत दो दशकों से राष्ट्रीय स्तर पर 40 आयोजन एवं 375 के लगभग विविध विषयों पर ऑनलाइन राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के साथ ही 12 राज्यों में कार्य कर रही है।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शहेनाज शेख की अनुशंसा से राष्ट्रीय कार्यालय प्रमुख एवं संगठन महामंत्री डॉ. प्रभु चौधरी ने डॉ. हरीश कुमार सिंह व्यंग्य लेखक-साहित्यकार को राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सुंदरलाल मालवीय कबीर गायक शिक्षक, मुम्बई की वरिष्ठ कवयित्री सुमंगला सुमन।
लखनऊ की पत्रकार सविता श्रीवास्तव, इन्दौर की समाजसेविका उर्मिला रायकवार, श्रुतिभा पाटिल भोपाल को एवं सभी राष्ट्रीय संयुक्त सचिव भोपाल से डॉ. दीप्ति भटनागर, राष्ट्रीय सचिव जबलपुर डॉ. गीता पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता को नियुक्ति पत्र दिए हैं। समस्त नवीन पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

