Exam

यूजीसी नेट परीक्षाएं अब 20 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच

नई दिल्ली : यूजीसी नेट 2021 की परीक्षाएं अब 20 नवंबर से 5 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की जाएंगी। पहले ये परीक्षाएं इसी महीने आयोजित की जानी थी। एक आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की परीक्षा निदेशक डॉ. साधना पराशर ने बताया कि यूजीसी नेट परीक्षा के लिए अब नया शेड्यूल जारी किया गया है। इस नए शेड्यूल के तहत यूजीसी नेट की परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू होगी। ये परीक्षाएं 21, 22, 24, 25, 26, 29 और 30 नवंबर को भी जारी रहेंगी। दिसंबर के महीने में ये परीक्षाएं 1, 3, 4 और 5 दिसंबर को ली जाएंगी।

दिसंबर 2020 और जून 2021 की परीक्षा के लिए जिन छात्रों ने आवेदन किया था, वे सभी छात्र इन तिथियों को परीक्षा दे सकेंगे। मौजूदा शैक्षणिक वर्ष में कई बार यूजीसी नेट की परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया गया है। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं के साथ तिथियों के टकराव के संबंध में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के कई अनुरोध प्राप्त हुए हैं। इन्हीं अनुरोधों हो को देखते हुए यूजीसी नेट परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लेना पड़ा था।

यह भी पढ़ें:  हिन्दी के विकास में बंगाल का अक्षुण्ण योगदान रहा : प्रो सोमा बंद्योपाध्याय

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दिसंबर 2020 और इस वर्ष जून की यूजीसी नेट परीक्षा एक साथ आयोजित करने का निर्णय लिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार, कई उम्मीदवारों का कहना था कि विभिन्न राज्यों में अलग अलग पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं एवं विश्वविद्यालय की दाखिला परीक्षाओं की तारीखों का टकराव यूजीसी नेट परीक्षा के साथ हो रहा था। इसी के मद्देनजर अक्टूबर में तय की गई यूजीसी नेट परीक्षा को स्थगित करना पड़ा था।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पहले यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर से करने का फैसला किया था। इसके बाद 6 अक्टूबर की परीक्षा डेट में बदलाव किया गया। यूजीसी ने नेट की नई तारीख 17 अक्टूबर तय की गई। ये परीक्षाएं इसी वर्ष 17 से 25 अक्टूबर के बीच की जानी थी। हालांकि 17 से 25 अक्टूबर के बीच आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं भी स्थगित करनी पड़ीं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अब नया शेड्यूल जारी किया है, जिसके तहत यूजीसी नेट की परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू की जा रही हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  पश्चिम मेदिनीपुर: ऐतिहासिक विद्यासागर हॉल के नवीनीकरण को हरी झंडी, 80 लाख रुपये स्वीकृत

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  मेदिनीपुर डीएवी पब्लिक स्कूल का दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + nineteen =