खड़गपुर। यूएएल बेंगाल ने झाड़ग्राम में एक दिन में 5 स्कूलों में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए, संस्थान ने झाड़ग्राम में पांच शैक्षणिक संस्थानों में एक ही दिन में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। स्वच्छ भारत निर्माण के तहत शौचालय और साइकिल स्टैंड के उद्घाटन के साथ इस पहल की शुरुआत हुई।
इन परियोजनाओं में आनंद मार्ग स्कूल में शौचालय का निर्माण, कुलटिक्री गर्ल्स हाई स्कूल में साइकिल स्टैंड का निर्माण, बल्ला विद्यापीठ (एचएस) साइकिल स्टैंड का निर्माण, मानिकपाड़ा बालक उच्च विद्यालय में साइकिल स्टैंड का निर्माण, दूधकुंडी बापूजी शिक्षायतन में मंच का निर्माण शामिल है।
यूएएल बेंगाल के निदेशक और बिक्री एवं विपणन प्रमुख कमल कुमार सरावगी ने कहा, “यूएएल इंडस्ट्रीज केवल व्यवसाय नहीं है, हम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी के हिस्से के रूप में इस तरह की पहल करते हैं और भविष्य में भी हम इसे जारी रखेंगे।”
वरिष्ठ महाप्रबंधक, सुनील कुमार पांडे ने कहा, “शिक्षा और सामाजिक विकास के लिए हमारी प्रयास जारी रहेंगे। हम इस तरह के सार्थक कार्यों के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का लक्ष्य रखते हैं।” ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए कंपनी को धन्यवाद दिया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

