
खड़गपुर। 27वीं राज्य कराटे प्रतियोगिता हाल ही में सिलीगुड़ी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। मेदिनीपुर शहर के रांगामाटी इलाके के निवासी दो भाई-बहन आयुष सिंह और अयंतिका सिंह इस प्रतियोगिता में सफल रहे।
निर्मल हृदय आश्रम के कक्षा नौ के छात्र 15 वर्षीय आयुष सिंह ने लड़कों के अंडर-45 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। दूसरी ओर, निर्मल हृदय आश्रम की छठी कक्षा की छात्रा 11 वर्षीय अयंतिका ने लड़कियों के अंडर-45 किलोग्राम वर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता।
कोच सेंसाई देवशंकर बेरा और मेंटर सेहान रासबिहारी पाल दोनों भाई-बहनों की सफलता से खुश हैं। इसके अलावा आयुष और अयंतिका की सफलता से उनके माता-पिता, परिवार, शिक्षक और स्कूल के छात्र भी बेहद खुश हैं।
गौरतलब है कि आयुष के पिता सुजॉय सिंह शालबनी प्रखंड के नंदरिया शास्त्री स्मृति विद्यापीठ के वोकेशनल विभाग में शिक्षक हैं और उनकी मां राखी सिंह गृहिणी हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।