Two lakh people affected by flood in Ghatal, Bengal

बंगाल के घाटाल में बाढ़ से दो लाख लोग प्रभावित

  • संकट के लिए डीवीसी और केंद्र जिम्मेदार: मंत्री

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सिंचाई मंत्री मानस भूईयां ने कहा कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटाल उप-मंडल में हाल में आई बाढ़ से लगभग दो लाख लोग प्रभावित हुए हैं और सरकार बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

भूईयां ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सिंचाई विभाग के अनुरोध के बावजूद भी दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) झारखंड में अपने बांधों से छोड़ने वाले पानी को नियंत्रित करने में नाकाम रहा जिसके कारण स्थिति अधिक खराब हुई।

भूईयां ने विधानसभा कक्ष में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि डीवीसी के अध्यक्ष को पत्र लिखकर भविष्य में अतिरिक्त पानी छोड़ते समय सावधानी बरतने को कहा था।

भूईयां ने कहा कि घाटाल की मौजूदा स्थिति 1978 में आई बाढ़ से भी बदतर है। उन्होंने कहा कि घाटाल-1, चंद्रकोणा-1 और दो ब्लॉक पिछले चार दिन से बाढ़ से जूझ रहे हैं, हालांकि अब जल स्तर घट रहा है।

उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ दिनों में चंद्रकोणा के दो खंडों में दो लोग डूब गए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में हम राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं और अब तक दो हजार लोगों को निकाला जा चुका है।’’

उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य झारखंड में भारी बारिश के कारण डीवीसी बांधों से पानी छोड़े जाने और बारिश के वजह से स्थिति और खराब हो गई है।भूईयां ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में 10 नौका को तैनात किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =