King Cobra and

सुंदरबन में मछुआरे के जाल में फंसे दो विशाल किंग कोबरा, इलाके में दहशत

कोलकाता। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सुंदरबन के सीमावर्ती इलाकों में विषैले साँपों का आतंक बढ़ता जा रहा है। उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट अनुमंडल के हिंगलगंज ब्लॉक में स्थित सैंडलबिल ग्राम पंचायत के नूतनहाट इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक मछुआरे के जाल में दो विशाल किंग कोबरा (पद्मगोखरू) साँप फँस गए।

 स्थानीय निवासी शुभेंदु कायल ने बताया कि उन्होंने अपने तालाब में मछलियाँ पकड़ने के लिए जाल बिछाया था, जिसमें करीब सात फीट लंबे दो विषैले साँप फँस गए। इस घटना से पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल है।

  • बारिश और खारे पानी से बढ़ी समस्या

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण स्थानीय खालें, बिल और तालाब पानी से लबालब भर गए हैं। इसके साथ ही समुद्री खारे पानी का प्रवेश भी बढ़ गया है, जिससे साँपों के अलावा अन्य प्रकार के कीड़े-मकोड़ों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इन परिस्थितियों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Two huge king cobras trapped in fisherman's net in Sundarban, panic in the area

मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की है कि अगले बुधवार तक उत्तर और दक्षिण बंगाल के कई जिलों, खासकर उत्तर और दक्षिण 24 परगना और तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश जारी रहेगी। इसी कारण जंगल से निकलकर जहरीले जीव-जंतु अब रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे खतरा बढ़ गया है।

  • वन विभाग सक्रिय, ग्रामीणों ने की अपील

घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग की एक टीम को मौके पर भेजा गया है ताकि पकड़े गए साँपों को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि वे इस मौसम में विशेष सतर्कता बरतें और ऐसी किसी भी स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराएँ, ताकि जान-माल का नुकसान रोका जा सके।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =