तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर जिला अदालत के कांफ्रेंस हॉल में दो दिवसीय ऑनलाइन ई-फाइलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मेदिनीपुर जिला अदालत के क्लर्क और वकीलों ने भाग लिया।
मास्टर ट्रेनर के रूप में बादल दास और सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर ट्रेनर के रूप में सौगत भुइया उपस्थित थे। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य भविष्य में पूरी प्रणाली को ऑनलाइन ई-फाइलिंग के माध्यम से संचालित करना है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पश्चिम बंगाल ज्यूडिशियल अकादमी और कलकत्ता उच्च न्यायालय के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर किया गया था। जिला जज अदालत के रजिस्ट्रार डोलमा शेरपा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य वकीलों और क्लर्कों को ऑनलाइन ई-फाइलिंग प्रणाली के बारे में जानकारी प्रदान करना और इसके माध्यम से अदालत की कार्यवाही को अधिक कुशल और पारदर्शी बनाना है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

