समस्तीपुर। जिला के मुख्यालय में न्यू टेकनोमिशन स्कूल बहादुर समस्तीपुर में महाअधिवेशन का शुभारंभ वन्दे मातरम् मंत्र से श्रीगणेश किया गया। जिसकी अध्यक्षता तांती ततवा पान समाज के लोकप्रिय मृदुभाषी, पथ-प्रदर्शक डॉ. एन.के. आनन्द ने किया। मंच संचालन तांती, ततवा, पान समाज के संगठन विस्तारक सह प्रदेश भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ प्रदेश प्रवक्ता – श्याम सुन्दर त्यागी ने किया।
महाअधिवेशन का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर तांती ततवा पान समाज का एकलौता बेटा सह भाजपा द्वारा मनोनीत विधान परिषद डॉ. लाल मोहन गुप्ता द्वारा किया गया।
साथ में वैशाली जिला के लालगंज से पंचायत समिति सदस्य विक्रम कुमार दास, बेगुसराय के महानायक न्याय के जानकार राजेन्द्र दास, रत्न लाल गुप्ता, समस्तीपुर जिला से प्रेम कुमार दास, भाजपा जिला बुनकर प्रकोष्ठ रमेश कुमार दास, सेवा निवृत्त शिक्षक नुनु लाल दास, सराय रंजन वार्ड पार्षद रंजन कुमार दास, त्रिवेणी दास सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

श्याम सुन्दर त्यागी जी ने विधान परिषद डॉ. लाल मोहन गुप्ता को तांती, ततवा, पान समाज कि वर्तमान स्थिति पर आरक्षण वापसी हेतु, सता में भागीदारी हेतु प्रस्ताव पत्र समर्पित कर मांग रखा।
राजेन्द्र दास ने 1952 का बिल का उल्लेख करते हुए 1967 का बिल तथा 2013 का विधेयक बिल पारित कराने हेतु विस्तार से जानकारी दी और आरक्षण वापसी का मार्गदर्शन किया।
पंचायत समिति सदस्य विक्रम कुमार ने भी तांती, ततवा, पान समाज के हक अधिकार और संघर्ष में जो योगदान दिया है रोहिणी आयोग में शामिल तांती ततवा पान का इतिहास बताया और आरक्षण वापसी का मार्गदर्शन दिया।
प्रेम कुमार दास उर्फ पंकज कुमार ने विधान परिषद डॉ. लाल मोहन गुप्ता जी से 2013 के बिल पर जोरदार से 11 कमेटी बनाकर आरक्षण वापसी हेतु केन्द्र सरकार एवं बिहार सरकार से सत्ता में भागीदारी हेतु प्रस्ताव रखा।
विधान परिषद डॉ. लाल मोहन गुप्ता ने बारिकी से सभी के बात को सुना और गुप्त निर्णय लिया और इस दावे के साथ कि आरक्षण वापसी हेतु सता में भागीदारी हेतु मार्गदर्शन प्राप्त करने में सक्षम और अहम भूमिका के रुप में सेनापति का कर्तव्य करूंगा।
जो राजनीतिक रणनीति बनाई गई है वो उजागर करना घातक हो सकता है इसलिए गुप्त रखा गया है, समय आने पर उजागर किया जाएगा। अध्यक्ष महोदय डॉ. एन.के. आनन्द द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर त्रिवेणी दास द्वारा कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा किया गया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



