IMG 20260308 WA0029

महिला दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ नैहाटी द्वारा बीस विशिष्ट महिलाओं को किया गया सम्मानित

नैहाटी। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ नैहाटी द्वारा बीस विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। नारी ही घर, परिवार, समाज, देश एंव राष्ट्र की गरिमा है इसलिए नारी जागरण हेतू ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ विषय पर बच्चों द्वारा नाटक प्रस्तुत किया गया।

नारी कोमल है पर अबला नहीं गीत नाट्य की प्रस्तुति ने सबके मन को छू लिया। इस भव्य समारोह का संचालन गायत्री परिवार उत्तर 24 परगना शाखा की जिला समन्वयक डॉ. सुनीता मंडल ने किया।

बाल संस्कारशाला की शिक्षिका रूपा कुमारी दास ने बच्चों को नाटक प्रस्तुति हेतु विशेष योगदान दिया उपस्थित रही। विशिष्ट कार्यकर्ता सपना शर्मा, निर्मला गोस्वामी, आशा जयसवाल, सुमन सोनी, मधुबाला साव, गीता राजभर, सुनीता राजभर, शिक्षक श्याम राजभर, बेबी झा, दोलन, मधु।

नैहाटी शक्तिपीठ के व्यवस्थापक जितेन्द्र केशरी, राम प्यारे दास, भानु साव समारोह में उपस्थित होकर सहयोग किया।IMG 20260308 WA0027

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

यह भी पढ़ें:  खाकुड़दा : भगवती देवी पी.टी.टी.आई. में हस्तलेखन कार्यशाला का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *