कोलकाता। हिन्दी साहित्य भारती की पश्चिम बंगाल शाखा द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती और संस्था के समर्पण दिवस के उपलक्ष्य पर विशेष कार्यक्रम प्रोग्रेसिव हॉल में रखा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामपुकार सिंह गाजीपुरी ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में रामनारायण झा देहाती, कमल पुरोहित अपरिचित और चंद्रिका प्रसाद पाण्डेय अनुरागी उपस्थित थे।
संस्था के ध्येय गीत को प्रस्तुत किया आलोक चौधरी ने और सरस्वती वंदना सुनाई हिमाद्रि मिश्र हिम ने। कार्यक्रम का कुशल संचालन रंजना झा ने किया।
इस कार्यक्रम में गोस्वामी तुलसीदास जी और मुंशी प्रेमचन्द जी के जीवन और उनके साहित्य पर अतिथियों ने अभिभाषण दिया और काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम में प्रतिभा सिंह, हिमाद्रि मिश्र हिम, ओम प्रकाश चौबे, रमाकांत सिन्हा सुजीत, आलोक चौधरी, प्रदीप कुमार धानुक, कृष्णानंद मिश्र, प्रीति साव, शिवशंकर जायसवाल इत्यादि कवि गण उपस्थित थे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

